शारदीय नवरात्रि में गोविंद देवजी मंदिर में शक्ति संधान महोत्सव, आहुति देने के लिए आएं!

Jaipur News: जयपुर। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रविवार, 28 सितंबर को सुबह आठ से दस बजे तक शक्ति संधान महोत्सव- 2025 का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुर(Jaipur News) श्री राधा गोविंद देवजी, देवमाता गायत्री, मां दुर्गा और गुरु सत्ता के सोडशोपचार पूजन के बाद पंच कुंडीय दुर्गा गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

शक्ति अर्जन के लिए दुर्गा गायत्री महामंत्र से हवन

शारीरिक, आर्थिक, मानसिक सहित किसी भी तरह की अशक्ति को दूर कर शक्ति अर्जन के लिए दुर्गा गायत्री महामंत्र “गिरिजाय विद्महे शिवप्रियाय च धीमहि तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्” के साथ आहुतियां प्रदान की जाएंगी।

गोविंद देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि यज्ञ निशुल्क है। सभी आवश्यक सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की टोली संपन्न कराएगी।जो लोग घरों पर गायत्री मंत्र या अन्य मंत्र का जाप कर रहे हैं, वे दशांश हवन के रूप में यहां आहुतियां दे सकेंगे।शारदीय नवरात्र शक्ति साधना के लिए होते हैं। सभी श्रद्धालुओं को गायत्री चालीसा और सत्संकल्प पत्रक निशुल्क प्रदान किया जाएगा।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com
बोध सौरभ डिजिटल  

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

घर में अकेली महिला, मिलने पहुंचा युवक… कुछ देर बाद प्राइवेट पार्ट पर चोट के साथ पहुंचा अस्पताल

Jaipur Crime…

फर्जी ईमेल, फर्जी सर्टिफिकेट और सरकारी नौकरी का खेल! SOG ने खोली पूरी साजिश

SOG Rajasthan:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *