सवाई माधोपुर में महासंघ की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार का ऐलान, मई में होगा सम्मेलन

Sawai Madhopur Update: सवाई माधोपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक महासंघ तथा एन.यू.बी.सी. सवाई माधोपुर की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को अंबेडकर कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  हनुमान सहाय सिरसी ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक वर्गों के लिए चलाई जा रही (Sawai Madhopur Update)सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर जागरूकता फैलाएं। साथ ही उन्होंने आगामी नगर निकाय और पंचायत राज चुनावों में संगठन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार मेहरड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम मीणा, मुख्य संरक्षक डॉ. मदन यादव, युवा शाखा के प्रदेश सचिव अभिषेक चौधरी, जिला अध्यक्ष हेमराज बेरवा, जिला महासचिव दीपक कंडेरा, शहर अध्यक्ष मोहम्मद शानू, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव दयाल मीणा तथा जिला उपाध्यक्ष रामसहाय मीणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष हेमराज बेरवा और जिला उपाध्यक्ष रामसहाय मीणा ने विश्वास दिलाया कि संगठन को जिले के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि मई माह में सवाई माधोपुर में महासंघ का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले की सभी पंचायतों, तहसीलों और उपखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इस सम्मेलन में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के भी भाग लेने की संभावना जताई गई है।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

Jaipur Event भजन और काउंसलिंग से बदली जिंदगी, अनोखी पहल ने जीता दिल

Jaipur News:…

सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं ब्रह्माकुमारीज, जयपुर में मिला सम्मान रत्न अवॉर्ड

BK Jaipur:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *