ईरान जंग पर बड़ा ट्विस्ट! Trump के संकेत….क्या सच में जल्द खत्म होगा युद्ध या छिपा है बड़ा राज?

World News Hindi: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य संघर्ष को लेकर अब एक बड़ा संकेत सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ये युद्ध ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलेगा और जल्द खत्म हो सकता है. उनके इस बयान से ग्लोबल स्तर पर चर्चा तेज हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया है और अब संघर्ष अपने (World News Hindi)आखिरी चरण में हो सकता है. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि युद्ध कब खत्म होगा, इसकी कोई निश्चित टाइम लीमिट नहीं दी जा सकती. पहले भी ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि ये ऑपरेशन सीमित समय का होगा, लेकिन हालात लगातार बदलते रहे हैं.

हम उन्हें अभी पूरी तरह से

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में युद्ध अपने अंत के करीब है और अमेरिकी सेनाओं के क्षेत्र से हटने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुल जाएगा. मंगलवार को न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य अभियान ईरान को पूरी तरह से तबाह कर रहा है, लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं चलेगा. उन्होंने कहा-हम वहां ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे. हम उन्हें अभी पूरी तरह से नष्ट कर रहे हैं, यह विनाश है. लेकिन हमें वहां ज्यादा समय तक रहने की जरूरत नहीं होगी, हालांकि उनकी आक्रमण क्षमता को खत्म करने के लिए हमें अभी और काम करना है, चाहे उनकी आक्रमण क्षमता कितनी भी बची हो.

ईरान ने अमेरिका के प्रस्तावों को

दरअसल, ये युद्ध फरवरी 2026 के आखिर में अमेरिका और उसके सहयोगियों ने ईरान पर किए गए हमलों के बाद शुरू हुआ था. इसके बाद से मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ता गया और कई देशों की इसमें भागीदारी भी देखने को मिली. इस बीच, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि ट्रंप अब युद्ध को खत्म करने के लिए अपने रुख में नरमी दिखा सकते हैं. यहां तक कि उन्होंने अपने सहयोगियों से यह भी कहा है कि अगर जरूरी हुआ तो बिना कुछ शर्तों के भी युद्ध खत्म किया जा सकता है. हालांकि, स्थिति अभी पूरी तरह कंट्रोल में नहीं है. ईरान ने अमेरिका के प्रस्तावों को खारिज किया है और साफ कहा है कि युद्ध का अंत उसकी शर्तों पर ही होगा.

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

“5 मिनट का स्वाद, 6 घंटे की मेहनत! समोसा खाने से पहले जान लें यह सच…

Fatty Liver:…

क्या आप जानते हैं भारत में सबसे पहले कहां पहुंचता है मानसून? जवाब शायद आपकी सोच से अलग है!

Monsoon 2026:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *