महंगाई का नया वार! घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, जानिए अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Inflation News: देश में महंगाई ने आम आदमी का दम घोंट दिया है। जरूरत का सामान दिन पर दिन महंगा हो रहा है। दूध, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बाद अब देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। (Inflation News)रसोई गैस (LPG) की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है।

वैश्विक ऊर्जा बाजार में वृद्धि के चलते सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी की गई है। उद्योग सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत सात जून से 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी।

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने और अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में वृद्धि होने के बाद सात मार्च को की गई 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद यह दूसरी बार वृद्धि की गई है।

सूत्रों के अनुसार, नवीनतम संशोधन से पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियों को बेचे गए प्रत्येक एलपीजी सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

UN में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार! कहा- ‘खोखले दावे कश्मीर की हकीकत नहीं बदल सकते’

World News:…

क्या टूटने की कगार पर INDIA Bloc? DMK के बाद दो और सहयोगियों ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

INDIA Alliance:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *