भुवनेश्वर की सुजाता मिश्रा को ‘मेवाड़ श्री’ सम्मान, ज्योतिष-वास्तु में उत्कृष्ट योगदान को मिली पहचान

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़। मेवाड़ यूनिवर्सिटी, गंगरार में आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन में देशभर से आए सैकड़ों विद्वानों के मध्य भुवनेश्वर (ओडिशा) की प्रख्यात ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ सुजाता मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुजाता मिश्रा को “मेवाड़ श्री” सम्मान से अलंकृत किया गया। (Rajasthan News)उन्होंने ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के क्षेत्र में अपने गहन अध्ययन, शोध एवं समाजोपयोगी कार्यों के माध्यम से विशेष पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्वानों ने ज्योतिष के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सम्मेलन के दौरान विद्वानों ने ज्योतिष को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज में उपयोगी बनाने पर भी चर्चा की।

इस गरिमामय आयोजन में अनेक प्रतिष्ठित विद्वान उपस्थित रहे, जिनमें काशी से अनीता शर्मा, अंक ज्योतिषी शीला सराफ, श्रीगंगानगर से राजेंद्र शर्मा, सिया भवानी पंचांग के श्याम मनोहर चतुर्वेदी,सवाई माधोपुर खंडार से राहुल गौतम सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
वहीं गणमान्य अतिथियों में श्री साकेत पंचांग, बूंदी से अक्षय शास्त्री की उपस्थिति भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

सम्मेलन में उपस्थित विद्वानों में सुजाता मिश्रा का नाम प्रमुख रूप से उल्लेखित रहा, जिन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान से सभी को प्रभावित किया।

यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पण, साधना और ज्योतिष-वास्तु के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक है।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

नहरों में पानी नहीं, तो रेल की रफ्तार रोक दी! किसानों के आंदोलन से थमा दिल्ली-मुंबई रूट

Farmers Protest:…

सेना की वर्दी में ऐसा क्या बदल गया कि देशभर में शुरू हो गई चर्चा? जानिए Army Uniform 2026 का पूरा सच

Army Uniform…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *