घर में अकेली महिला, मिलने पहुंचा युवक… कुछ देर बाद प्राइवेट पार्ट पर चोट के साथ पहुंचा अस्पताल

Jaipur Crime News: जयपुर में एक महिला द्वारा कथित रेप प्रयास के दौरान आत्मरक्षा में किए गए हमले का मामला सामने आया है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला और युवक दोनों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय महिला ने शनिवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर बताया कि एक युवक पानी पीने के बहाने उसके घर में आया और उसे अकेला पाकर(Jaipur Crime News:) जबरदस्ती करने लगा। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, जिसके बाद उसने अपनी सुरक्षा के लिए प्रतिरोध किया।

आत्मरक्षा में किया हमला

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक घर के अंदर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके गले और जननांग क्षेत्र में धारदार वस्तु से चोटें आई थीं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला ने कथित तौर पर ब्लेड से हमला कर खुद को बचाने का प्रयास किया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और युवक वर्ष 2017 से एक-दूसरे के परिचित थे। घटना वाले दिन युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। महिला का कहना है कि मुलाकात के दौरान युवक ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया, जिसके बाद उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया।

दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि युवक की शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। अस्पताल में भर्ती युवक ने भी अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के प्रयास और युवक की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

नहरों में पानी नहीं, तो रेल की रफ्तार रोक दी! किसानों के आंदोलन से थमा दिल्ली-मुंबई रूट

Farmers Protest:…

सेना की वर्दी में ऐसा क्या बदल गया कि देशभर में शुरू हो गई चर्चा? जानिए Army Uniform 2026 का पूरा सच

Army Uniform…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *