रिश्ते, भरोसे और खौफनाक आरोपों की कहानी! केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Agarwal Murder Case:  पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखा है। सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि अगर उनकी बेटी दोषी पाई जाती है तो उसे फांसी दे दी जानी चाहिए। वहीं सिया के पिता प्रवीण गोयल ने दावा किया कि उनकी बेटी ने कभी शादी को लेकर आपत्ति नहीं जताई और (Ketan Agarwal Murder Case)वह केतन अग्रवाल के साथ रिश्ते में खुश थी।

यह मामला 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर हुई उस घटना से जुड़ा है, जिसमें केतन अग्रवाल की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस ने बाद में सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस इस केस को सुनियोजित हत्या के तौर पर देख रही है और डिजिटल साक्ष्यों, कॉल रिकॉर्ड तथा घटनास्थल से जुड़े सुरागों की जांच कर रही है।

 

अस्पताल में बोले पिता, कहा- सिया ने खुद रिश्ता कराने को कहा था

सिया के पिता प्रवीण गोयल 23 जून को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सिया ने खुद उनसे केतन के साथ रिश्ता तय कराने को कहा था। उनके मुताबिक, सगाई के बाद सिया हमेशा खुश रहती थी और अक्सर केतन व उसके परिवार की तारीफ किया करती थी। प्रवीण गोयल ने यह भी दावा किया कि घटना वाले दिन लोहगढ़ किला जाने की जिद केतन ने की थी। उनका कहना है कि केतन बार-बार सिया को फोन कर रहा था और वही कार लेकर आया था। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में उनकी बेटी भी दोषी निकलती है तो उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उसे फांसी मिलनी चाहिए…

सिया की मां पूजा गोयल ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी इस रिश्ते से खुश थी। उन्होंने कहा कि केतन ने परिवार को इतना स्नेह दिया जितना एक सगा बेटा भी शायद न दे। पूजा गोयल के मुताबिक, सिया और केतन के बीच अच्छे संबंध थे और उन्हें भरोसा है कि उनकी बेटी ऐसा नहीं कर सकती। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कहा कि अगर सिया दोषी साबित होती है तो उसे फांसी मिलनी चाहिए। यह बयान उस समय आया है जब पुलिस इस केस में हत्या की साजिश, प्रेम संबंध और घटना से पहले की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही है।

 सिया और केतन एक-दूसरे से

प्रवीण गोयल ने मीडिया में चल रही शादी के खर्च से जुड़ी खबरों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शादी के लिए कोई विमान बुक नहीं किया गया था। उनके अनुसार उदयपुर में प्रस्तावित शादी पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होने थे, जबकि सभी कार्यक्रमों को मिलाकर कुल खर्च चार से साढ़े चार करोड़ रुपये के बीच रहने वाला था। उन्होंने यह भी कहा कि सिया और केतन एक-दूसरे से बेहद करीब थे। उनके मुताबिक, एक बार केतन सुबह चार बजे ही सिया से मिलने घर पहुंच गया था। परिवार का कहना है कि दोनों के बीच रिश्ते में किसी तरह की दूरी या तनाव जैसा उन्हें कभी नजर नहीं आया।

पुलिस जांच के अनुसार, 18 जून को सिया गोयल और केतन अग्रवाल लोहगढ़ किले पर गए थे, जहां केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। शुरुआत में इसे हादसा बताया गया, लेकिन बाद में जांच में हत्या की आशंका सामने आई। पुलिस का आरोप है कि सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर साजिश रची। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

1975 का डर आज भी जिंदा? जानिए अगर अब कोई सरकार इमरजेंसी लगाए तो संविधान क्या कहता है

44th Constitutional…

सालों की दुश्मनी खत्म! अमेरिका-ईरान ने किए शांति समझौते पर हस्ताक्षर, सामने आए 14 अहम बिंदु

America Iran…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *