एक पौधा, एक संकल्प”…विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवाजी पार्क में नागरिकों ने मिलकर दिया हरियाली का संदेश

World Environment Day: जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अर्जुन नगर सेवा केंद्र की ओर से 10 बी स्कीम स्थित शिवाजी पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बापू नगर सेवा केंद्र की संचालिका बीके जयंती दीदी ने मुरली सुनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। (World Environment Day) बीके पदमा दीदी ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचाने की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अवसर पर बीके भावना दीदी, बीके सुप्रिया दीदी सहित बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहन उपस्थित रहे।

World Environment Day
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बक्सरवाला स्थित जेडीए कॉलोनी में मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान एवं डेजर्ट इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर बी.के. जयंती दीदी एवं भावना दीदी ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराते हुए मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया। साथ ही आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों को नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि एक पौधा लगाना भविष्य की पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

क्या 2028 की तैयारी है? बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों के पीछे छिपे बड़े राजनीतिक संकेत

Rajya Sabha…

घर में अकेली महिला, मिलने पहुंचा युवक… कुछ देर बाद प्राइवेट पार्ट पर चोट के साथ पहुंचा अस्पताल

Jaipur Crime…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *