सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं ब्रह्माकुमारीज, जयपुर में मिला सम्मान रत्न अवॉर्ड

BK Jaipur: राजस्थान PPJMS ग्रुप” द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना था। समारोह का आयोजन B5 महाराजा बैंक्वेट हॉल, सेंट्रल पार्क, जयपुर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों और (BK Jaipur)समाजसेवियों ने भाग लिया।

 

इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी, चंद्रकला दीदी,जयंती दीदी एवं अन्य वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों को “राजस्थान मानव सेवा सम्मान रत्न अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता बिंदु धारा सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सम्मान प्रदान किया। उन्होंने अपने संबोधन में समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जी एल यादव ने की, जिन्होंने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सके।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

Jaipur Event भजन और काउंसलिंग से बदली जिंदगी, अनोखी पहल ने जीता दिल

Jaipur News:…

सवाई माधोपुर में महासंघ की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार का ऐलान, मई में होगा सम्मेलन

Sawai Madhopur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *