क्या आप तैयार हैं? अक्टूबर 2025 में बैंक बंद रहने से आपके वित्तीय काम कैसे प्रभावित होंगे

BankHolidays2025: अक्टूबर महीना त्योहारों का महीना माना जाता है। इस बार अक्टूबर 2025 में एक खास बात सामने आई है—31 दिनों में से 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। यानी महीने का आधे से ज्यादा वक्त लोग बैंकिंग सेवाओं से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में यदि आपको कोई जरूरी वित्तीय काम निपटाना है तो पहले से तैयारी कर लेना बेहद जरूरी होगा।

त्योहारों की भीड़, राष्ट्रीय अवकाश (BankHolidays2025) और साप्ताहिक छुट्टियां—सब मिलकर अक्टूबर को सबसे ज्यादा “हॉलिडे वाला महीना” बना रहे हैं। आइए जानते हैं कब-कब बैंक के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद रहेंगे।

अक्टूबर 2025 में बैंक हॉलिडे की पूरी सूची

  • 1 अक्टूबर – नवरात्रि समापन, विजयदशमी (दशहरा), अयुध पूजा, दुर्गा पूजा

  • 2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती (देशभर में अवकाश)

  • 3 अक्टूबर – दशहरा / विजय दशमी / दुर्गा पूजा

  • 4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशैन)

  • 6 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा

  • 7 अक्टूबर – महर्षि वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमा

  • 10 अक्टूबर – करवा चौथ

  • 18 अक्टूबर – काति बिहू (असम)

  • 20 अक्टूबर – दीपावली (नरक चतुर्दशी / काली पूजा)

  • 21 अक्टूबर – दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा

  • 22 अक्टूबर – दिवाली (बली प्रतिपदा), विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा

  • 23 अक्टूबर – भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, यम द्वितीया, Ningol Chakkouba

  • 27 अक्टूबर – छठ पूजा (शाम का अर्ध्य)

  • 28 अक्टूबर – छठ पूजा (सुबह का अर्ध्य)

  • 31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

साप्ताहिक अवकाश

  • 5 अक्टूबर – रविवार

  • 11 अक्टूबर – दूसरा शनिवार

  • 12 अक्टूबर – रविवार

  • 19 अक्टूबर – रविवार

  • 25 अक्टूबर – चौथा शनिवार

  • 26 अक्टूबर – रविवार

 कुल मिलाकर अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग और UPI का सहारा लेना सबसे बेहतर विकल्प साबित होगा।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

बोध सौरभ डिजिटल  

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

रिश्ते, भरोसे और खौफनाक आरोपों की कहानी! केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Agarwal…

1975 का डर आज भी जिंदा? जानिए अगर अब कोई सरकार इमरजेंसी लगाए तो संविधान क्या कहता है

44th Constitutional…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *