Jaipur News: जयपुर। गायत्री परिवार राजस्थान से समन्वयक ओम प्रकाश अग्र्रवाल की अगुवाई में गायत्री परिवार के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भरतपुर के नदबई में 24 से 27 दिसंबर तक होने वाले 251 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ के (Jaipur News)लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन में भाग लेने की सहमति दी।
गायत्री परिवार राजस्थान से समन्वयक ओम प्रकाश अग्रवाल, गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर से श्याम सिंह, शांतिकुंज प्रतिनिधि रवि इंदौरिया, नंदराम शर्मा, दुलीचंद और गायत्री परिवार नदबई के मुख्य ट्रस्टी राधे लाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री को मां गायत्री माता की चादर ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री को इस दौरान गोविंद देवजी मंदिर में जनवरी 2025 से हर सप्ताह होने वाले नि:शुल्क गायत्री महायज्ञ की जानकारी भी दी गई। इस यज्ञ में समाज के सभी वर्गों की बढ़-चढ़कर भागीदारी हो रही है। यज्ञ के साथ संस्कार भी निशुल्क संपन्न कराए जा रहे हैं।
अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com


















































