खड़गे की सीक्रेट स्ट्रैटेजी! गहलोत-बघेल-अधीर को मिली बिहार की कमान…जानिए क्यों!

Bihar election 2025: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक मोर्चे पर बड़ा कदम उठाया है — पार्टी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को तत्काल प्रभाव से एआईसीसी सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इस कदम को पार्टी हाईकमान का साफ संदेश माना जा रहा है कि बिहार में राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए अब केवल स्थानीय नेतृत्व ही नहीं, (Bihar election 2025) बल्कि राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी नेता भी सीधे तौर पर उतरेंगे। नियुक्ति का औपचारिक एलान महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने किया और इसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी मिली। साथ ही पार्टी ने 41 जिले के लिए जिला पर्यवेक्षकों की सूची भी जारी कर दी है…. जिसमें कई अनुभवी और भौगोलिक रूप से विविध नेताओं को जगह दी गई है। यह तैश साफ दर्शाता है कि कांग्रेस इस बार क्षेत्रीय संतुलन और संगठनिक मजबूती पर जोर दे रही है।

क्या है रणनीति?

गहलोत जैसे कद्दावर नेता को भेजकर कांग्रेस का मकसद सिर्फ संगठनिक देखरेख नहीं है। यह संकेत भी है कि पार्टी बिहार में अपनी भूमिका को मजबूत करने, स्थानीय गठबंधन के अंदर अपनी पैठ बढ़ाने और प्रत्याशियों की पसंद-नापसंद पर दबाव डालने का इरादा रखती है। गहलोत का चुनावी अनुभव, बघेल का विधानसभा-स्तरीय अभियान चलाने का रिकॉर्ड और अधीर के संसदीय व संगठनिक अनुभव का मिश्रण, कांग्रेस के लिए जमीन से लेकर हाई-कमान तक कडी रणनीति तैयार करने में मददगार माना जा रहा है। सूची में हरिश चौधरी, अशोक चंदना, रामलाल जाट, रफीक खान, अभिमन्यु पूनिया और करण सिंह उचियारड़ा जैसे नाम हैं। ये नाम बतलाते हैं कि पार्टी ने सामाजिक-आधार और जातीय संतुलन को ध्यान में रखकर जिला तैनाती की है ताकि स्थानीय स्तर पर संगठन का सर्वेक्षण, प्रत्याशी चयन और गठबंधन समन्वय प्रभावी ढंग से हो सके।

आगे का परिदृश्य

अब सवाल यह है कि यह संगठनात्मक तैयारी स्थानीय नेताओं व स्थानीय मुद्दों के साथ कितनी तेजी से जुड़ पाएगी। अगर सीनियर ऑब्जर्वरों और जिला पर्यवेक्षकों का समन्वय ठीक रहा और गठबंधन के भीतर संवाद बना रहा तो कांग्रेस के लिए बिहार में कोई भी आश्वस्ति की किरण दिख सकती है; वरना यह सिर्फ प्रतीकात्मक कदम बनकर रह सकता है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नियुक्तिें अक्सर खुद में रणनीति का हिस्सा होती हैं … पर असली लड़ाई विधानसभा की सीटों पर थमी रहती है। कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए अनुभव और संगठनिक संतुलन पर भरोसा जताया…गहलोत, बघेल व अधीर को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त, 41 जिला पर्यवेक्षक भी घोषित।   अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com
संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.comबोध सौरभ डिजिटल 

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

संसद में बड़ा बदलाव तय! महिला आरक्षण संशोधन बिल से 2029 तक नया राजनीतिक समीकरण बन सकता

women reservation:…

बड़ा बदलाव आने वाला! दिल्ली-देहरादून 2.5 घंटे, 14 अप्रैल को एक्सप्रेसवे से बदलेगा सफर पूरी तरह

 India expressway…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *