राजस्थान में बारिश और बाढ़ का कहर! कोटा-बूंदी रेड अलर्ट, जयपुर में जलभराव… क्या आप सुरक्षित हैं?

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान में लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह भारी बारिश का दौर 25 अगस्त तक जारी रह सकता है। कोटा-बूंदी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सेना को हालात को संभालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। (Rajasthan News) बीसलपुर और कोट बैराज जैसे कई बड़े बांधों के गेट खोल दिए गए हैं।

यातायात और ट्रेन सेवाएं प्रभावित

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और रेलवे ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जयपुर में शनिवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जगह-जगह सड़कें जाम और पानी भराव की समस्या बनी हुई है। शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी जमा होने के कारण ट्रैफिक रेंग रहा है।

जयपुर में बारिश से राहत और परेशानी दोनों

राजधानी जयपुरवासियों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि बीते 48 घंटों में तापमान में लगभग 5 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि, शहर की कॉलोनियों में पानी जमा है और सीवर जाम होने के कारण जल निकासी प्रभावित हुई है।

भारी बारिश के कारण

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 48 घंटे से मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा पर रुका साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब आगे बढ़कर दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के ऊपर सक्रिय हो गया है।

साथ ही मानसून ट्रफ लाइन शनिवार को गंगानगर, चूरू, ग्वालियर (एमपी), सतना (एमपी), डालटनगंज (झारखंड) से होकर बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम तक गुजर रही है, जो लगातार बारिश का मुख्य कारण बन रही है। राजस्थान में तेज बारिश और बाढ़ से नागरिक जीवन, यातायात और कृषि प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने जनता से सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर जाने से बचने की सलाह दी है।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

 संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

नहरों में पानी नहीं, तो रेल की रफ्तार रोक दी! किसानों के आंदोलन से थमा दिल्ली-मुंबई रूट

Farmers Protest:…

सेना की वर्दी में ऐसा क्या बदल गया कि देशभर में शुरू हो गई चर्चा? जानिए Army Uniform 2026 का पूरा सच

Army Uniform…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *