OneStateOneElection: जयपुर। राजस्थान कैबिनेट ने शनिवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (RIMS) का एम्स की तर्ज पर विकास, जयपुर में 2200 करोड़ की लागत से राजस्थान मंडपम, नए स्टेट एक्सप्रेस-वे पर टोल दरों में कमी और सोलर पावर प्लांट के लिए पर्यावरण संरक्षण नियम शामिल हैं। (OneStateOneElection) कैबिनेट ने मंजूरी दी कि SMS हॉस्पिटल का कैंसर संस्थान RIMS के अंतर्गत आएगा। सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के साथ मेडिकल प्रमुख सचिव इसकी अध्यक्षता करेंगे और फैकल्टी नियुक्ति के लिए समिति गठित की जाएगी।
राजस्थान मंडपम और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर
जयपुर के B-2 बाईपास पर 95 एकड़ जमीन पर राजस्थान मंडपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, आईटी टावर, 5-स्टार एवं 4-स्टार होटल, रेजिडेंशियल और कमर्शियल टावर का निर्माण प्रस्तावित है। मंडपम की क्षमता 7000-7500 व्यक्तियों के लिए होगी। प्रोजेक्ट की कुल लागत 3700 करोड़ रुपये है। 1280 हेक्टेयर में स्थापित होने वाले सोलर पावर प्लांट से 2500 मेगावाट बिजली उत्पन्न होगी। हर काटे गए पेड़ के बदले पांच पेड़ लगाने होंगे और स्थानीय स्तर पर स्कूल, हॉस्पिटल और CSR गतिविधियों के लिए काम करना अनिवार्य होगा। नए स्टेट एक्सप्रेस-वे के लिए टोल दरों में कमी की मंजूरी दी गई है, जिससे लोगों को कम टोल देना होगा और एक्सप्रेस-वे तेजी से विकसित होंगे।
एयरो स्पोर्ट्स पॉलिसी और फैक्ट्री कार्य घंटे
बेकार हवाई पट्टियों को एयरो स्पोर्ट्स के लिए 20 साल की अवधि के लिए लीज पर दिया जाएगा। फैक्ट्री संशोधन बिल के तहत रोज़ाना कार्य घंटे 9 से बढ़ाकर 10 और कुल ड्यूटी 12 घंटे तक बढ़ाई जा सकेगी। महिला श्रमिकों को सहमति पर नाइट शिफ्ट की अनुमति मिलेगी। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 500+ जनसंख्या वाले आदिवासी बहुल गांवों में बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका सुधार पर काम होगा। राज्य मंत्रिपरिषद ने वन स्टेट-वन इलेक्शन पर चर्चा की। पंचायती राज और शहरी निकायों में ओबीसी आरक्षण का सर्वे तीन महीने में पूरा होगा।
अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com


















































