विद्यालय में हरियाली का उत्सव, विद्यार्थियों ने पौधे लगाए और लोगों को बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Jaipur News:  जयपुर। आरोग्य भारती भाग 4 के तत्वावधान में मुरलीपुरा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सैकंडरी स्कूल में स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। आयुर्वेद विभाग के पूर्व उप निदेशक वैद्य चंद्रकांत गौतम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनचर्या, मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय, विरुद्ध आहार-विहार सेवन के दुष्प्रभाव तथा उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही, उन्होंने किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।
वैद्य रवीन्द्र गौतम ने आरोग्य भारती का संक्षिप्त परिचय देते हुए संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने आगामी समय में आरोग्य भारती द्वारा (Jaipur News)आयोजित की जाने वाली स्वास्थ्य ज्ञान प्रतियोगिता की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक ताराचंद पारीक ने आरोग्य भारती का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा शर्मा ने किया

विद्यालय परिसर में लगाए पौधे, लोगों को वितरित भी किए

उत्थान सेवा संस्थान,जयपुर, जन सेवा समिति, और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चरणनदी, मुरलीपुरा के संयुक्त तत्वावधान में कॉलोनियों में पौधारोपण किया गया। नि:शुल्क पौधे वितरित किए गए। इसके पूर्व विद्यालय की बालिकाओं ने पौधों का पूजन किया। संस्थान के अध्यक्ष कैप्टन शीशराम चौधरी ने बालक-बालिकाओं को संबोधित करते हुए पौधों की रक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया।

शिवानंद त्रिपाठी ने वनस्पति जगत और प्राणिजगत के अटूट संबंध को पारिभाषित करते हुए बताया कि वनस्पतियों के बिना प्राणियों का अस्तित्व संभव नहीं है।  (Jaipur News)जन सेवा समिति अध्यक्ष योगाचार्य डॉ मदनसिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। सत्यनारायण सैनी, शिवशंकर जांगिड़, के. पी आर चौधरी, आशा शर्मा, श्यामसिंह राठौड़, आशुतोष शारडा, सुरज्ञान मीणा, कनिष्क शर्मा ने अपनी प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया।

पुण्यतिथि पर जरुरतमंदों को दिया राशन

समाजसेवी ओमप्रकाश कौशिक की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को कबीर मार्ग बनीपार्क स्थित अभिनव डॉक्टर चैम्बर में नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. शर्मा ने मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया। विभिन्न नि:शुल्क स्वास्थ्य जांचें की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परामर्श एवं जांचों का लाभ लिया। इस मौके पर जरुरतमंद परिवारों को राशन सामग्री का किट भी प्रदान किया गया।
आयोजक अमरीश कौशिक एवं अभिनव फार्मेसी की ओर से बताया ने बताया कि प्रारंभ में दिवंगत ओमप्रकाश कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई।

तृतीय पुण्यतिथि पर चिकित्सा शिविर आयोजित

पं. गिर्राज प्रसाद शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर मुरलीपुरा के शंकर पार्क स्थित श्री लक्ष्मीनारायण तत्कालेश्वर महादेव मंदिर में तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी जानकी दास शर्मा ने बताया कि  शिविर में  57 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जो विभिन्न चिकित्सालयों में जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षक कार्य के लिए प्रदान किया गया। कन्हैया शर्मा ने सभी रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

 संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

घर में अकेली महिला, मिलने पहुंचा युवक… कुछ देर बाद प्राइवेट पार्ट पर चोट के साथ पहुंचा अस्पताल

Jaipur Crime…

फर्जी ईमेल, फर्जी सर्टिफिकेट और सरकारी नौकरी का खेल! SOG ने खोली पूरी साजिश

SOG Rajasthan:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *