अब बदल जाएगी बेटियों की ज़िंदगी, राजस्थान में सवा लाख कन्याओं के लिए कौशल प्रशिक्षण शिविर की ऐतिहासिक पहल

Jaipur News: जयपुर। गायत्री परिवार प्रदेश की सवा लाख बेटियों को उनके गौरव-गरिमा से परिचित करवाते हुए कन्य कौशल शिविरों का आयोजन करेगा। इसकी शुरूआत हो चुकी है। बारिश का दौर थमते ही इसमें तेजी लाई जाएगी। बेटियों को प्रशिक्षित करने के लिए मध्यप्रदेश से युवतियों की टोली जयपुर आ चुकी है।

गायत्री परिवार की संस्थापक भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं शान्तिकुंज हरिद्वार में प्रज्जवलित अखंड दीपक के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की प्रेरणा से राजस्थान प्रांत में कन्या कौशल शिविर का यह अभियान प्रारंभ किया गया है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति (Jaipur News) कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने पिछले दिनों यह थीम राजस्थान प्रांत को प्रदान की थी। (Jaipur News) इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रदेशभर में 1,25,000 बालिकाओं को कन्या कौशल शिविरों के माध्यम से प्रशिक्षित करने तथा उतनी ही संख्या में गायत्री महामंत्र लेखन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, चारित्रिक दृढ़ता, नैतिक मूल्यों एवं जीवन प्रबंधन कौशल का विकास करना है।

5100 बालिकाओं के लिए ढाई दिवसीय

इसी क्रम में किरण पथ मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र पर कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता गायत्री परिवार राजस्थान के प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर इस जिम्मेदारी को उत्साहपूर्वक स्वीकार किया।
प्रांतीय ट्रस्टी डॉ. प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शांतिकुंज हरिद्वार की टोली जाकर बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगी। जयपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की 426 स्कूलों और 15 महाविद्यालयों में लगभग 80 हजार बालिकाओं तक यह संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद 5100 बालिकाओं के लिए ढाई दिवसीय आवासीय शिविर वेदना निवारण केन्द्र, मानसरोवर में आयोजित किया जाएगा।

22 हजार मंत्रलेखन पुस्तकें

मध्य प्रदेश से पधारी पूर्णिमा जी एवं उनकी टीम इस अभियान का संचालन कर रही हैं। अब तक 22 हजार मंत्रलेखन पुस्तकें वितरित की जा चुकी हैं जबकि कुल लक्ष्य 1,25,000 पुस्तकों का है।  बैठक में भी 2,500 पुस्तकें छात्राओं को सौंपी गईं।
गोष्ठी में गायत्री परिवार जयपुर उप-जोन समन्वयक सुशील कुमार शर्मा, ट्रस्टी डॉ. प्रशांत भारद्वाज, ब्रह्मपुरी शक्तिपीठ व्यवस्थापक सोहनलाल शर्मा, सह-व्यवस्थापक मणि शंकर पाटीदार, कालवाड़ शक्तिपीठ ट्रस्टी प्रहलाद शर्मा, ग्रामीण प्रभारी संतोष शर्मा, गायत्री कचोलिया सहित अनेक वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन केदार शर्मा ने किया। अंत में पिछले दिनों हुए साधना संकल्प कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

 संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

नहरों में पानी नहीं, तो रेल की रफ्तार रोक दी! किसानों के आंदोलन से थमा दिल्ली-मुंबई रूट

Farmers Protest:…

सेना की वर्दी में ऐसा क्या बदल गया कि देशभर में शुरू हो गई चर्चा? जानिए Army Uniform 2026 का पूरा सच

Army Uniform…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *