Jaipur News: जयपुर की मिठाई दुकान सोढ़ानी स्वीट्स की साफ-सफाई पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खरीदे गए लड्डुओं में एक ग्राहक को मरा हुआ कीड़ा मिलने की घटना ने न केवल उपभोक्ताओं में आक्रोश पैदा किया है, बल्कि प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर(Jaipur News) सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्राहक में उबाल, स्वास्थ्य की अनदेखी
ग्राहक का कहना है कि उन्होंने 15 अगस्त को लड्डू खरीदे और खाने के दौरान एक लड्डू में मरा कीड़ा पाया। यह घटना दिखाती है कि सोढ़ानी स्वीट्स जैसी बड़ी ब्रांड ने भी हाइजीन की अनदेखी की, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खतरे का खेल खेला गया।
त्योहारों में बढ़ी खपत, लापरवाही की भारी कीमत
15 अगस्त जैसे त्योहारों पर मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है। ऐसे समय में यह लापरवाही और भी खतरनाक साबित हो सकती है। लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन इस पर ध्यान दे रहा था या पूरी तरह सो रहा था?
प्रशासन क्या कर रहे हैं?
अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब और कैसे कदम उठाता है। क्या संबंधित दुकान के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी?
अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com


















































