भक्तिमय माहौल, झांकियों की रौनक और वैदिक मंत्रों की गूंज…जयपुर की जन्माष्टमी की कहानी

Jaipur News: जयपुर।  भाद्रपद कृष्ण अष्टमी एवं नवमी के पावन अवसर पर राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र में जन्माष्टमी और नंदोत्सव का भव्य उत्सव मनाया गया। विकासनगर स्थित श्याम बाबा मंदिर और राधा कृष्ण शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी झालरों, पुष्पों और रोशनियों से सजाया गया। भगवान श्याम प्रभु का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया और महाआरती के समय पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। (Jaipur News)मनु महाराज के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पारंपरिक भजनों “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” और “कान्हा जन्म सुनाइ, यशोदा मैया दे दो बधाई” पर भावविभोर होकर नृत्य किया।

ध्यान और आस्था की झांकी

मंदिर परिसर में ध्यान मुद्रा में भगवान शिव की विशाल झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों ने अखंड ज्योत पर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मनु महाराज ने उपस्थित भक्तों को रक्षा सूत्र बांधा और मंगल की कामना की।

Jaipur News

राधा कृष्ण शिव मंदिर में महायज्ञ

मुरलीपुरा स्थित श्री राधा कृष्ण शिव मंदिर में महंत श्याम सुंदर चतुर्वेदी के नेतृत्व में गायत्री चेतना केंद्र द्वारा गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की और गायत्री महामंत्र के साथ आहुति दी। यज्ञ का संचालन उमाशंकर खंडेलवाल ने किया।

भक्ति, उल्लास और समृद्ध अनुभव

दोनों मंदिरों में जन्माष्टमी और नंदोत्सव ने भक्तों को भक्ति और उल्लास का अनूठा अनुभव दिया। झांकियों, भजनों, वैदिक अनुष्ठानों और यज्ञ की पवित्रता ने पूरे इलाके में आध्यात्मिकता का संचार किया। श्रद्धालु देर रात तक उत्सव में शामिल होकर कृष्ण जन्म की खुशी में झूमते रहे।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

 संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

महंगाई का नया वार! घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, जानिए अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Inflation News:…

एक पौधा, एक संकल्प”…विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवाजी पार्क में नागरिकों ने मिलकर दिया हरियाली का संदेश

World Environment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *