जानिए प्रयाग माघ मेले 2026 में गोविंद धाम शिविर की पूरी जानकारी, दर्शन, भंडारा और विशेष कार्यक्रम

Magh Mela 2026: जयपुर। तीर्थराज प्रयाग की पावन धरा पर लगने वाले माघ मेला में छोटीकाशी के आराध्य देव के नाम पर गोविंद धाम शिविर भी लगाया जाएगा। इसका शुभारंभ 3 जनवरी को होगा। शिविर एक फरवरी तक निरंतर चलेगा।  शिविर सेक्टर-6, तुलसी मार्ग, नागवासुकी के सामने संगम क्षेत्र में होगा।

शिविर का उद्देश्य लोक कल्याण, सनातन संस्कृति का संरक्षण एवं जनमानस को धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग से जोडऩा है। शिविर में एक माह तक नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, कथा-प्रवचन एवं सेवा कार्य संपन्न किए जाएंगे। गंगा-यमुना के पावन संगम तट पर आयोजित इस शिविर में देशभर से श्रद्धालु एवं साधक भाग लेंगे। (Magh Mela 2026) गोविंद धाम शिविर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा, मानसिक शांति एवं भक्ति रस से परिपूर्ण अनुभव प्रदान करेगा।

शिविर पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा, ताकि हर वर्ग का श्रद्धालु बिना किसी बाधा के धर्म लाभ प्राप्त कर सके।
शिविर के दौरान प्रतिदिन श्री गोविंद देव जी महाराज की झांकी के लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई है, जिससे दूर-दराज से आए श्रद्धालु प्रभु के सान्निध्य का अनुभव कर सकें। इसके साथ ही प्रतिदिन श्री गोपाल यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा।

प्रमुख धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम

शिविर में पूरे माघ मास के दौरान श्री माघ महात्म्य कथा का आयोजन 3 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाएगा। कथा में माघ स्नान, दान, तप और सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। इसके अतिरिक्त श्री हनुमत कथा का आयोजन 11 से 15 जनवरी तक होगा। भक्तों को हनुमान जी की भक्ति, शक्ति और सेवा भावना से प्रेरणा मिलेगी। श्री शिव महापुराण कथा 16 से 19 जनवरी तक आयोजित होगी। इसमें भगवान शिव के दिव्य चरित्र, सृष्टि रहस्य और भक्ति मार्ग का वर्णन किया जाएगा।
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 20 से 26 जनवरी तक किया जाएगा।

सेवा कार्य एवं भंडारा

गोविंद धाम शिविर में धर्म के साथ-साथ सेवा को विशेष महत्व दिया गया है। शिविर में प्रतिदिन नियमित भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही नित्य सेवा, साधु-संतों की सेवा एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए सहयोग की व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

अपडेट्स के लिए जुड़े  रहें  www.bodhsaurabh.com 

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

रिश्ते, भरोसे और खौफनाक आरोपों की कहानी! केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Agarwal…

1975 का डर आज भी जिंदा? जानिए अगर अब कोई सरकार इमरजेंसी लगाए तो संविधान क्या कहता है

44th Constitutional…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *