राष्ट्रपति शासन हटा, सत्ता बदली, लेकिन मणिपुर में हिंसा ने फिर से पूरे देश को चौंका दिया

Manipur violence: मणिपुर में शांति की उम्मीद अभी पूरी तरह जगी भी नहीं थी कि एक बार फिर हिंसा की आग भड़क उठी। राष्ट्रपति शासन हटने के बाद बनी नई सरकार के गठन को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे, लेकिन चुराचंदपुर में हालात फिर से बेकाबू हो गए। डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को (Manipur violence) आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

सरकार बनते ही सड़क पर उतरा विरोध

मणिपुर में लंबे समय से जारी जातीय हिंसा के चलते बीते साल केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लागू किया था। हाल ही में युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में नई सरकार बनी और जैसे ही सत्ता संभाली गई, विरोध की चिंगारी फिर से भड़क उठी। चुराचंदपुर में कुकी समूहों ने सड़कों पर उतरकर नई सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

24 घंटे में ही बिगड़े हालात

कुकी संगठनों ने अपने समुदाय के विधायकों को चेतावनी दी कि वे मणिपुर सरकार के गठन में भाग न लें। इसी के तहत चुराचंदपुर में पूर्ण बंद बुलाया गया। हालात इतने बिगड़े कि कई इलाकों में गोलीबारी की भी खबरें सामने आईं। Joint Front 7 ने कुकी-जो बहुल इलाकों में 12 घंटे के बंद का ऐलान कर तनाव और बढ़ा दिया।

डिप्टी सीएम बनने से भड़की नाराजगी

हिंसा की जड़ में डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन की नियुक्ति को माना जा रहा है। कुकी-जो समुदाय के एक विधायक के डिप्टी सीएम बनने और दो विधायकों के समर्थन से समुदाय के भीतर असंतोष फैल गया। चुराचंदपुर जिले के तुइबोंग इलाके में विरोध प्रदर्शन ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

सुरक्षा बल अलर्ट, हालात अब भी नाजुक

दिनभर चले विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच कई बार आमना-सामना हुआ। हालात और न बिगड़ें, इसके लिए पूरे इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन मणिपुर में शांति की राह अब भी बेहद कठिन नजर आ रही है।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

महंगाई का नया वार! घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, जानिए अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Inflation News:…

UN में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार! कहा- ‘खोखले दावे कश्मीर की हकीकत नहीं बदल सकते’

World News:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *