देश को बेचने की साजिश? ज्योति की ISI एजेंट से शादी की मांग, चैट से हुए कई खुलासे!

Jyoti Malhotra: हरियाणा की पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जिन्हें लोग उनके व्लॉग्स, ट्रेंडिंग रील्स और बोल्ड कंटेंट के लिए जानते थे ….(Jyoti Malhotra)अब देश की सुरक्षा एजेंसियों की नजर में हैं। वजह? एक व्हाट्सऐप चैट, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी ISI एजेंट से शादी की बात कह दी! लेकिन क्या ये सिर्फ एक मजाक था, या इसके पीछे कोई गहरा राज छुपा है?


 “तो मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो…” मज़ाक या मिशन?

वायरल हो रही चैट में ज्योति ने ISI से जुड़े हसन अली से मज़ाक में नहीं, गंभीरता से कहा — “तो मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो।”
यह वाक्य जितना सीधा लगता है, इसके मायने उतने ही खतरनाक हो सकते हैं। जांच एजेंसियों का शक है कि यह कोई फ़्लर्टिंग नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया प्लानिंग का हिस्सा थी — पाकिस्तान के यूट्यूबर्स और सेलेब्स से कनेक्शन बनाकर पॉपुलैरिटी बढ़ाने की चाल।


पाक उच्चायोग में मिलना, VIP ट्रीटमेंट और खुफिया कनेक्शन

पता चला है कि ज्योति की हसन अली से मुलाकात दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत दानिश के ज़रिए हुई। इसके बाद जो हुआ, वो किसी जासूसी फिल्म जैसा है …पाकिस्तान टूर, VIP सुविधा, संदिग्ध लोगों से मीटिंग, और खुफिया नेटवर्क में घुसपैठ!
ज्योति को पाकिस्तानी एजेंट ने रहने, खाने, घूमने जैसी सारी व्यवस्थाएं दीं, और साथ ही मिलवाया शख्स — शाकिर और राणा शहबाज़ जैसे लोगों से, जिनका सीधा लिंक संदिग्ध गतिविधियों से है।

पाकिस्तान से लौटकर भी नहीं टूटा रिश्ता

कहानी यहीं खत्म नहीं होती। लौटने के बाद भी ज्योति ने न सिर्फ हसन अली से संपर्क बनाए रखा, बल्कि कई अन्य पाकिस्तानी नंबरों से व्हाट्सऐप, स्नैपचैट और टेलीग्राम पर बात करती रही। उसने खुद माना कि वह नियमित चैटिंग में शामिल थी और कुछ संवेदनशील जानकारियाँ भी साझा कर चुकी थी। इतना ही नहीं, वह कई बार पाक उच्चायोग जाकर दानिश से भी मिलती रही।

इमोशनल जुड़ाव या देश के खिलाफ साजिश?

जांच एजेंसियां अब इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं कि ज्योति का यह ‘इमोशनल जुड़ाव’ कहीं देशद्रोह की साजिश तो नहीं था?
क्या वो सिर्फ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी, जो लाइमलाइट के लिए ये सब कर रही थी, या फिर कोई ऐसी कड़ी, जो भारत की सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ कर रही थी?

 बैंक खातों में दुबई से ट्रांजेक्शन, बड़ा फाइनेंशियल नेक्सस?

अब मामला और गहरा हो गया है। जांच एजेंसियों ने जब ज्योति के चार बैंक खातों की जांच की, तो पता चला कि उनमें से कुछ में दुबई से मोटी रकम ट्रांसफर हुई है। अब सवाल उठ रहे हैं …. ये पैसे किसने भेजे? क्यों भेजे? क्या वो ISI का फंड था? या सोशल मीडिया डील की आड़ में कुछ और?

 नतीजा क्या निकलेगा?

इस पूरे मामले ने देशभर में चौंकाने वाला माहौल बना दिया है। सोशल मीडिया की ग्लैमरस दुनिया के पीछे देश के दुश्मनों की पहुंच कितनी गहरी हो सकती है…. इसका ये ताजा और खतरनाक उदाहरण है। ज्योति मल्होत्रा का अगला कदम क्या होगा? क्या वो मासूम है या एक खूबसूरत चेहरे के पीछे छिपी एजेंट?

ये भी पढ़ें:

निशान-ए-पाकिस्तान की चर्चा क्यों? राहुल गांधी पर BJP के तीर, नया बवाल खड़ा!

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

PM मोदी का दिल जीतने वाला अंदाज! झालमुड़ी खाई, मजाक किया, रुपये भी दिए

PM Modi:…

हाथ जोड़े, माफी मांगी… फिर गरजे पीएम मोदी! 30 मिनट की स्पीच से हिल गई राजनीति

PM Modi…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *