Jaipur news: जयपुर। श्राद्ध पक्ष के अवसर पर दान-पुण्य का सिलसिला अब गौशालाओं और अनाथ आश्रमों से होते हुए सरकारी विद्यालयों तक पहुंच गया है। विद्याधरनगर के किशनबाग स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि यहां के बड़े हॉल में पंखे नहीं थे। विद्यालय में चार सीलिंग फैन की आवश्यकता महसूस हो रही थी। अध्यापिका ज्योति शर्मा के प्रयासों से शनिवार को विद्यालय में चार पंखे विद्यालय प्रबंधन को भेंट किए गए। यह पंखे प्रसिद्ध वास्तुशास्त्री और गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा की ओर से विद्यालय में बच्चों की (Jaipur news) सुविधा के लिए लगाए गए थे।यहां पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदंबा कॉलोनी के बच्चे भी पढ़ते हैं। नगर निगम ने जगदंबा कॉलोनी वाले विद्यालय भवन को जर्जर मानते हुए उसे खाली करने के निर्देश दिए थे।
चॉकलेट से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान
अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध वास्तुशास्त्री एस के मेहता और वंश मेहता ने शनिवार को विद्यालय प्रबंधन को दो पंखे भेंट किए और सभी बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय इंचार्ज इंदिरा पाराशर, निर्मला प्रजापत, सुरेंद्र गुप्ता, पूनम शर्मा, सोहिनी देवी, राजेश्वरी, सुनीता अग्रवाल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। चॉकलेट पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से दमक उठे।
अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com


















































