जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में कल माघ महोत्सव! जानें कैसे आप भी गायत्री महायज्ञ में आहुति दे सकते हैं

Govind Devji Temple: जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में  रविवार, चार जनवरी को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक माघ महोत्सव का आयोजन मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर है। देव पूजन के बाद तीर्थों और पवित्र नदियों को भावभरा आह्वान कर पुष्प, अक्षत से सोडशोपचार पूजन किया जाएगा। इस मौके पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन भी होगा। यज्ञ पूर्णतया निशुल्क होगा। श्रद्धालुओं को सामग्री लाने की आवश्यक्ता नहीं है। सभी को यज्ञ में आहुतियां प्रदान करने का अवसर प्राप्त होगा।(Govind Devji Temple) गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली यज्ञ संपन्न कराएगी। इस मौके पर  जनवरी माह में जन्म लेने वाले लोग अपना जन्मदिन संस्कार भारतीय संस्कृति के अनुसार पंच तत्वों का पूजन कर यज्ञ के साथ मना सकेंगे।

गोविंद धाम शिविर होंगे धार्मिक अनुष्ठान

तीर्थराज प्रयागराज में पौष पूर्णिमा से  सेक्टर-6, तुलसी मार्ग, नागवासुकी के सामने संगम क्षेत्र में शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में एक माह तक नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, कथा-प्रवचन एवं सेवा कार्य संपन्न किए जाएंगे। गंगा-यमुना के संगम तट पर आयोजित इस शिविर में देशभर से श्रद्धालु एवं साधक भाग लेंगे।

अपडेट्स के लिए जुड़े  रहें  www.bodhsaurabh.com 

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

नहरों में पानी नहीं, तो रेल की रफ्तार रोक दी! किसानों के आंदोलन से थमा दिल्ली-मुंबई रूट

Farmers Protest:…

सेना की वर्दी में ऐसा क्या बदल गया कि देशभर में शुरू हो गई चर्चा? जानिए Army Uniform 2026 का पूरा सच

Army Uniform…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *