बसंत पंचमी पर मंदिर में क्या होगा? झांकियां, अभिषेक और राजभोग की अनदेखी अद्भुत तैयारी देखें

Basant Panchami Celebration: जयपुर। ठिकाना मंदिर श्री गोविन्द देव जी महाराज, श्री गोविन्द धाम में बसंत पंचमी 23 जनवरी को ठाकुर श्री गोविन्द देव जी का पाटोत्सव (पट्टाभिषेक) श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। बसंत पंचमी पर कुछ झांकियों के समय में मामूली परिवर्तन किया जाएगा। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में धूप झांकी खुलने पर पहले अधिवास पूजन होगा। इसके बाद धूप आरती होगी।

श्रृंगार आरती के बाद जगमोहन के मध्य ठाकुर श्रीजी के सन्मुख मां भगवती सरस्वती देवी का पूजन होगा। फिर राजभोग आरती संपन्न होगी। ठाकुरजी को केसरिया रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी और पीले पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा। केसरिया खीर सहित अन्य व्यंजनों का भोग अर्पित होगा। इस उत्सव के लिए कोई सेवा राशि जमा नहीं की जाएगी।

पंचामृत अभिषेक के लिए कोई सूखा सामान, दूध, दही, घी, शहद, बूटा आदि नहीं लिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से कीमती सामान, बड़े बैग, गोला-लेटिस/भारी वस्तुएं मंदिर में न लाएं। महिलाएं कीमती आभूषण पहनकर न आएं। श्रद्धालु पानी की बोतल अपने साथ रखें। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत मंदिर प्रशासन-सेवायतों को सूचित करें।

गोमाटीला पर अभिषेक के भाव से होंगे दर्शन:

मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि माध्व-गौड़ीय संप्रदाय के मूल बंगला भाषा के सर्वमान्य ग्रंथ भक्ति रत्नाकर के द्वितीय तरंग में यह उल्लख है श्री गोविन्द प्रगटे होइलो रूप द्वारे…
अर्थात श्रील रूप गोस्वामी ने ठाकुर श्री गोविन्द देव जी का प्राकट्य किया था। इसी परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष बसंत पंचमी पर यह पाटोत्सव मनाया जाता है।
इस अवसर पर गोमाटीला पर श्रील रूप गोस्वामी जी द्वारा ठाकुर श्री गोविंद देव जी के प्राकट्य अभिषेक के दर्शन होंगे। बसंती पंचमी की विशेष झांकी सजाई जाएगी।

झांकी समय-सारिणी

मंगला दर्शन- प्रात: 04:00 से 04:15
अभिषेक- प्रात: 05:00 से 05:15
धूप दर्शन- प्रात: 08:30 से 09:45
श्रृंगार दर्शन- प्रात: 10:15 से 10:45
राजभोग दर्शन- प्रात: 11:15 से 11:45
ग्वाल दर्शन- सायं 05:00 से 05:15
संध्या दर्शन- सायं 05:45 से 06:45
शयन दर्शन- रात्रि 08:00 से 08:15

(24 जनवरी से दर्शन मंदिर की नियत समय-सारिणी के अनुसार होंगे।)

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

घर में अकेली महिला, मिलने पहुंचा युवक… कुछ देर बाद प्राइवेट पार्ट पर चोट के साथ पहुंचा अस्पताल

Jaipur Crime…

फर्जी ईमेल, फर्जी सर्टिफिकेट और सरकारी नौकरी का खेल! SOG ने खोली पूरी साजिश

SOG Rajasthan:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *