रामजी नाम से कांग्रेस परेशान क्यों? भजनलाल शर्मा बोले– मोदी देश को रामराज्य की ओर ले जा रहे हैं

Bhajanlal Sharma: जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित वीबी जी रामजी जनजागरण अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और पंडित दीनदयाल (Bhajanlal Sharma) उपाध्याय के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस केवल हर मुद्दे पर भ्रम फैलाने की राजनीति करती रही है।

हर मुद्दे पर भ्रम फैलाने की कांग्रेस की आदत

मुख्यमंत्री ने कहा कि CAA, EVM और SIR जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कांग्रेस ने हमेशा लोगों को गुमराह किया है। अब कांग्रेस को ‘जी रामजी’ नाम से भी आपत्ति होने लगी है। उन्होंने ईआरसीपी परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली इस परियोजना का नाम राम जल सेतु अपने आप बन गया है, इसमें सरकार की कोई साजिश नहीं है।

रामराज्य की ओर बढ़ता देश

सीएम शर्मा ने कहा कि प्रकृति का नियम है कि जो होना है, वही होकर रहेगा। देश और प्रदेश धीरे-धीरे रामराज्य की ओर बढ़ रहे हैं। अगर कांग्रेस को रामजी से दिक्कत है तो इसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश को खोखला किया और तुष्टिकरण की राजनीति की, लेकिन अब मोदी का जमाना है, जहां न भ्रष्टाचार होगा और न उसे छुपाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं के रोजगार को लेकर पूरी तरह गंभीर है। अब तक एक लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। 1.44 लाख भर्तियां प्रक्रिया में हैं और एक लाख पदों का भर्ती कैलेंडर भी जारी किया जा चुका है।

पेपर लीक पर सख्त संदेश

पेपर लीक मामलों पर बड़ा बयान देते हुए सीएम ने कहा कि अब तक 400 से ज्यादा लोग जेल में हैं। अब यह कांग्रेस तय करे कि ये छोटी मछलियां हैं या बड़े मगरमच्छ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वीबी जी रामजी जनजागरण अभियान को गांव-ढाणी तक पहुंचाया जाए और सरकार की योजनाओं की सही जानकारी जनता तक दी जाए।

अपडेट्स के लिए जुड़े  रहें  www.bodhsaurabh.com 

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

 

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

संसद में बड़ा बदलाव तय! महिला आरक्षण संशोधन बिल से 2029 तक नया राजनीतिक समीकरण बन सकता

women reservation:…

Jaipur Event भजन और काउंसलिंग से बदली जिंदगी, अनोखी पहल ने जीता दिल

Jaipur News:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *