टीमवर्क और सफलता का जश्न… Amyara Reality Group की दीपावली सक्सेस पार्टी

Jaipur News: Amyara Reality Group की ओर से मानसरोवर स्थित गुलाब रिसोर्ट में भव्य दीपावली मिलन समारोह और सक्सेस पार्टी आयोजित की गई, जिसमें कंपनी के सभी अधिकारी, कर्मचारी, और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें कंपनी के निदेशक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आगामी वर्ष में नई उपलब्धियों और सफलता की कामना की। (Jaipur News)इसके बाद कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए रंगोली और झूला प्रतियोगिता रखी गई, जबकि वयस्कों के लिए संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियाँ रही।

जीएम मोयब गहलोत ने कहा कि सक्सेस पार्टी का मुख्य उद्देश्य कंपनी की वर्षभर की उपलब्धियों का जश्न मनाना था। समारोह में कंपनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और टीम वर्क की महत्ता पर जोर दिया।

Amyara Reality Group के प्रबंधक हाकम अली देशवाली एवं रविंद्र सिंह ने कहा कि यह मिलन समारोह केवल एक उत्सव नहीं बल्कि टीम भावना और संगठन की एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी को कंपनी की बढ़ती सफलता में भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

समारोह के अंत में स्वादिष्ट भोजन और मिठाइयों का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर दीपावली की खुशियाँ बांटी और आने वाले वर्ष के लिए सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। इस भव्य मिलन समारोह और सक्सेस पार्टी ने कर्मचारियों और उनके परिवारों में उत्सव का अद्भुत अनुभव और सौहार्द्र बढ़ाया।

अपडेट्स के लिए जुड़े  रहें  www.bodhsaurabh.com 

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

ब्रह्माकुमारीज ने विश्व धरोहर दिवस पर दिया बड़ा संदेश, संस्कृति बचाओ पहचान बचाओ

Rajasthan News:…

Jaipur Event भजन और काउंसलिंग से बदली जिंदगी, अनोखी पहल ने जीता दिल

Jaipur News:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *