चार ग्रह एक राशि में, चंद्रमा दूसरी में….मौनी अमावस्या पर क्या खुलने वाला है भाग्य द्वार?

Jaipur News: जयपुर। मौनी अमावस्या पर रविवार को गोविंद देवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक निशुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर दिवंगत पितृगणों के निमित्त यम गायत्री महामंत्री के साथ विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी। प्रयागराज के त्रिवेणी जल से श्रद्धालुओं पर अभीसिंचन किया जाएगा। यज्ञ के निर्धारित समय 9 बजे तक यज्ञशाला में प्रवेश करने वालों को प्रयागराज का त्रिवेणी जल पात्र निशुल्क भेंट किया जाएगा। यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की टोली संपन्न करांएगी। यज्ञ के साथ जन्म दिन और विवाह(Jaipur News) दिवस संस्कार  भी निशुल्क कराए जाएंगे। गायत्री चेतना केन्द्र जनता कॉलोनी की ओर से बुक फेयर लगाया जाएगा। हर वर्ग के लिए उपयोगी पुस्तकें लागत कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी।

दुर्लभ संयोग में आएगा महापर्व

ज्योतिषाचार्य अक्षय शास्त्री ने बताया कि 18 जनवरी का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से चमत्कारी है। धनु राशि में चंद्रमा और मकर राशि में चार ग्रहों का मिलन एक दुर्लभ महा संयोग बना रहा है। माघ मास की तपस्या और मौन साधना का महापर्व मौनी अमावस्या इस बार अपने साथ बेहद खास और दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है।

यह अमावस्या महज एक तिथि नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का वह द्वार है जहां मौन रहकर आप स्वयं को ईश्वरीय शक्ति से जोड़ सकते हैं। मौनी अमावस्या पर वाणी पर विराम लगाकर मन ही मन ईश्वर का स्मरण करने से व्यक्ति को मुनि पद के समान पुण्य मिलता है। मौन रहकर की गई पूजा मानसिक शांति और संकल्प शक्ति को कई गुना बढ़ा देती है।यह दिन पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। पितृ दोष की शांति के लिए सूर्य देव को अघ्र्य दें और अपने पितरों का ध्यान करें। पीपल के वृक्ष की जड़ों में जल दें।

अपडेट्स के लिए जुड़े  रहें  www.bodhsaurabh.com 

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं ब्रह्माकुमारीज, जयपुर में मिला सम्मान रत्न अवॉर्ड

BK Jaipur:…

होली हमें याद दिलाती है कि नफरत जलाकर प्रेम का रंग धारण करना ही असली उत्सव है-पदमा दीदी

Rajyog Meditation:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *