श्री गोविंद देवजी की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर ओर भक्ति और उल्लास का माहौल

Jaipur News: जयपुर। भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी, रविवार को जयपुर के ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी में नंदोत्सव और जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हुआ। सुबह ठाकुर श्रीजी को केसरिया पोशाक, पुष्प श्रृंगार और विशेष अलंकार धारण कराए गए। धूप झांकी खुलते ही वेद मंत्रों के बीच अधिवास पूजन संपन्न हुआ। (Jaipur News) इसके बाद श्रृंगार आरती और तिल-यवदान पूजन हुआ।

उत्साही भक्तों के बीच हुई पारंपरिक उछाल

मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में परंपरागत नंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर लगभग एक हजार किलो कपड़े, फल, खिलौने और ट्रॉफियां उत्साहित भक्तों के बीच उछाली गईं। “नन्द के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं में उत्साह और आपसी खुशी का अद्भुत अनुभव देखने को मिला।

शोभायात्रा में शामिल हुई 22 झांकियां

शाम को ठाकुर श्रीजी की शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से रवाना हुई। महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने विभिन्न संत-महंतों की उपस्थिति में आरती कर शोभायात्रा को प्रस्थान कराया। फूलों से सजा भव्य रथ भक्तों की भक्ति और उत्साह का केंद्र बना। कुल 22 झांकियों में गणेश जी, तिरुपति बालाजी, राधा-कृष्ण स्वरूप, षड्भुज महाप्रभु, राधारमण-मादनमोहन, गौर गोविंद महिला मंडल और गौसेवा झांकी प्रमुख आकर्षण रहे।

शोभायात्रा मार्ग में सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, विभिन्न विधायक और जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फूलों की वर्षा और आरती के माध्यम से भक्तों का मार्ग प्रशस्त किया। युवाओं की टोली ने कीर्तन और भजन संकीर्तन के माध्यम से भक्ति रस बरसाया।
हजारों श्रद्धालु ठाकुर श्रीजी की झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे। शोभायात्रा मार्ग जलेबी चौक, हवामहल बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार और बगरु वालों के रास्ते से गुजरते हुए मंदिर श्री गोपीनाथ जी तक पहुंची। महंत सिद्धार्थ गोस्वामी ने ठाकुर श्रीजी की आरती संपन्न कराई। जय कन्हैया लाल की और हरे कृष्ण, हरे कृष्ण मंत्रों से पूरी पुरानी बस्ती भक्तिरस में डूब गई।
अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

 संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

नहरों में पानी नहीं, तो रेल की रफ्तार रोक दी! किसानों के आंदोलन से थमा दिल्ली-मुंबई रूट

Farmers Protest:…

सेना की वर्दी में ऐसा क्या बदल गया कि देशभर में शुरू हो गई चर्चा? जानिए Army Uniform 2026 का पूरा सच

Army Uniform…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *