पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर लाठीचार्ज किया। साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती समेत गोरक्षकों को बिना महिला पुलिस की मौजूदगी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। देर रात साध्वी जी को रिहा किया गया, लेकिन अन्य गोरक्षक अभी भी जेल में हैं। गौ क्रांति मंच के प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता हुई। प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद कोठारी ने चेतावनी दी कि यदि गिरफ्तार गोरक्षकों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
गौरक्षा सांसद और मंच की मांगें
- गिरफ्तार गोरक्षकों को तत्काल रिहा किया जाए।
- गौ तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।
- पशु मेले में कानून की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए।
गौ सांसद देवकीनंदन पुरोहित ने कहा कि “पशु मेले में खुलेआम पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है, प्रशासन तस्करों को खुली छूट दे रहा है।” इस मौके पर मंच के कई पदाधिकारी और गोरक्षक उपस्थित रहे।
अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com


















































