Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली अब किसी से छिपी नहीं है। देश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसका इस्तेमाल विकास के बजाय आतंकवाद को पोषण देने में हो रहा है। (Pakistan Economic Crisis) अब खुद पाकिस्तान के आर्थिक सर्वेक्षण ने इस भयावह सच्चाई की पुष्टि कर दी है।
कर्ज के दलदल में धंसता पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के मुताबिक, 31 मार्च 2025 तक पाकिस्तान पर कुल 76,007 अरब पाकिस्तानी रुपये यानी लगभग 23.1 ट्रिलियन भारतीय रुपये का कर्ज है। यह देश के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक कर्ज है।
2020-21 में यह कर्ज 39,860 अरब रुपये था, यानी पिछले 4 सालों में यह लगभग दोगुना हो चुका है। बीते 10 वर्षों में तो पाकिस्तान का कर्ज पांच गुना तक बढ़ गया है।
जीडीपी में गिरावट लगातार तीसरे साल
आर्थिक सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की GDP ग्रोथ में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हो रहा है।
- वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में GDP ग्रोथ: 1.37%
- दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ: 1.53%
- तीसरी तिमाही में GDP ग्रोथ: 2.4%
यह लगातार तीसरा साल है जब पाकिस्तान की GDP ग्रोथ बेहद कम बनी हुई है, जिससे देश की आर्थिक सेहत पर बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है।
मित्र देशों के सामने भी भीख का कटोरा
प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने खुद स्वीकार किया है कि पाकिस्तान जब किसी मित्र देश जाता है या कॉल करता है, तो उन्हें लगता है कि वो पैसे मांगने आए हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि छोटी अर्थव्यवस्थाएं भी पाकिस्तान से आगे निकल चुकी हैं और हम 75 सालों से भीख का कटोरा लेकर घूम रहे हैं।
आतंकवाद पर खर्च, विकास पर नहीं
भारत लंबे समय से IMF और विश्व बैंक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह मुद्दा उठाता रहा है कि पाकिस्तान को जो भी आर्थिक सहायता मिलती है, उसका उपयोग भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाने में किया जाता है, न कि आम जनता के कल्याण में। जबकि भारत ने गरीबी उन्मूलन के मामले में विश्व रिकॉर्ड बनाया है, वहीं पाकिस्तान की 45% आबादी गरीबी में और 16.5% लोग अत्यधिक गरीबीमें जी रहे हैं।
क्या बिकने की कगार पर है पाकिस्तान?
आर्थिक आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान न केवल कर्ज में डूबा हुआ है, बल्कि वह अंतरराष्ट्रीय सहायता का दुरुपयोग भी कर रहा है। विकास की राह छोड़कर आतंकवाद को गले लगाना उसे हर मोर्चे पर विफल बना रहा है। सवाल यही है – क्या कर्ज और भीख की आदत पाकिस्तान को अंततः बिकने की नौबत तक ले जाएगी?
इस रिपोर्ट को पढ़ें
Viral Video : महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा का डांस वीडियो वायरल, देख लोग कह रहे हैं – क्या कमाल है!


















































