पहली बार खुद महुआ ने शेयर किया वीडियो
महुआ मोइत्रा ने खुद सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो पोस्ट करते हुए अपने नए जीवन की शुरुआत की पुष्टि कर दी है। इससे पहले 5 जून को उन्होंने पति पिनाकी मिश्रा के साथ एक केक काटते हुए फोटो शेयर की थी और लोगों की शुभकामनाओं का आभार जताया था।
View this post on Instagram
राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों की शुभकामनाएं
शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखा, “महुआ और पिनाकी को नए जीवन की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान उन्हें लंबी और खुशहाल जिंदगी दें।” जावेद अख्तर, सुप्रिया सुले, स्वरा भास्कर जैसी हस्तियों ने भी अपने-अपने अंदाज़ में इस जोड़ी को शुभकामनाएं दी हैं।
महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा—दोनों की पृष्ठभूमि
महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर से तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले वह इन्वेस्टमेंट बैंकर थीं। 2019 में उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता। इससे पहले उनकी शादी डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रॉर्सन से हुई थी।
वहीं पिनाकी मिश्रा ओडिशा के प्रतिष्ठित वकील और पूर्व सांसद हैं। वह बीजू जनता दल (BJD) से जुड़े रहे हैं और लंबे समय तक लोकसभा में सक्रिय रहे।


















































