IMD forecast: उत्तर भारत भीषण गर्मी और हीट वेव की चपेट में है। दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है और आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद कम है। ऐसे में देश के कई हिस्सों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) की बारिश संबंधी चेतावनी थोड़ी राहत जरूर लेकर आई है।(IMD forecast) IMD के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान केरल, माहे, कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह उन क्षेत्रों के लिए राहत की खबर है जहां तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही थी।
11 जून से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
11 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 12 से 15 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
IMD का पूर्वानुमान बताता है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में 12 से 15 जून के बीच तेज सतही हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
महाराष्ट्र और गोवा में भी बारिश की संभावना
11 जून को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।
11 से 13 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।
बारिश का फायदा या और मुसीबत?
जहां एक ओर यह बारिश गर्मी से राहत दिला सकती है, वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा और तेज हवाओं के चलते जलभराव और पेड़ों के गिरने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। IMD ने इन क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस खबर से जुड़े और अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ।
https://bodhsaurabh.com/irctc-tourism-railway-bikaner-thailand-6-day-trip-54k/


















































