पौष खिचड़ा महाप्रसाद… महिला कीर्तन ने कल्याण मंदिर में भक्ति का रंग बिखेरा!

Sikar News: श्री कल्याण मंदिर में महंत विष्णु प्रसाद शर्मा के सानिध्य में  पौष खिचड़ा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। दोपहर में  महिला कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने भजनों के माध्यम से श्री कल्याण धणी को रिझाया। (Sikar News)खिचड़ों भजन पर महिलाएं झूम उठीं और थाली भरकर लाई खिचड़ा अर्पित किया।

शाम 5:00 बजे श्री कल्याण धणी की महाआरती की गई, जिसे भक्तों ने भक्ति भाव से प्रसन्नता से अर्पित किया। इसके बाद, 05:15 बजे पौष खिचड़ा महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री कल्याण जी महाराज का खिचड़ा महाप्रसाद ग्रहण किया।

पौष मास और खिचड़ा प्रसाद की धार्मिक मान्यता

पौष माह में खिचड़े का भोग लगाने की परंपरा भगवान नारायण से जुड़ी हुई है। मान्यता है कि इस माह में कर्मा बाई ने भगवान जगन्नाथ को बाजरे का खिचड़ा बनाकर खिलाया था और भगवान ने भी प्रसन्न होकर इसे स्वीकार किया था। यही कारण है कि इस मास में भगवान नारायण को खिचड़े का भोग अर्पित किया जाता है।

मंदिर व्यवस्थापक रवि प्रसाद शर्मा ने बताया कि पौष बड़ा उत्सव 13 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस दिन महिला कीर्तन दोपहर 02:15 बजे से होगा और महाआरती शाम 5:00 बजे की जाएगी। इसके बाद, पौष बड़ा प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

फायर ब्रिगेड कर्मियों का हैरान करने वाला खेल.. आग लगाकर खुद बुझाते थे, फिर डीजल चुराते थे!”

Bodh Saurabh

Bodh Saurabh, a journalist from Jaipur, began his career in print media, working with Dainik Bhaskar, Rajasthan Patrika, and Khaas Khabar.com. With a deep understanding of culture and politics, he focuses on stories related to religion, education, art, and entertainment, aiming to inspire positive change through impactful reporting.

Related Posts

सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं ब्रह्माकुमारीज, जयपुर में मिला सम्मान रत्न अवॉर्ड

BK Jaipur:…

होली हमें याद दिलाती है कि नफरत जलाकर प्रेम का रंग धारण करना ही असली उत्सव है-पदमा दीदी

Rajyog Meditation:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *