Sikar News: नानी गेट स्थित श्री जानकीवल्लभ मंदिर में बुधवार को भव्य ज्येष्ठाभिषेक एवं जलविहार महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मंदिर महंत मधुसूदनाचार्य महाराज के (Sikar News ) नानी गेट स्थित श्री जानकीवल्लभ मंदिर में बुधवार को भव्य ज्येष्ठाभिषेक एवं जलविहार महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मंदिर महंत मधुसूदनाचार्य महाराज के सान्निध्य में इस पावन आयोजन का शुभारंभ हुआ।
मीडिया प्रवक्ता ज्योति तनवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:15 बजे जानकीनाथ जी के 101 किलो आम रस से पंचकलश महाअभिषेक के साथ हुई। आम के रस से अभिषेक की अनूठी परंपरा ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात शाम 4:00 बजे से महिलाओं द्वारा मंगलगीतों की प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे समूचा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। शाम 5:30 बजे जानकीनाथ जी पुष्प बंगले में विराजमान हुए और उसी समय उनका जलविहार उत्सव भी आयोजित हुआ। भक्तों ने नौकाविहार और भगवान के दिव्य रूप का आनंद लिया।इस विशेष अवसर पर संतोष, उर्मिला, श्याम जी, माया, सुशीला, सुशील जी सहित असंख्य श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव में लीन होकर दर्शन का लाभ लिया।


















































