नोट गिनने वाली मशीनें भी फेल! राजस्थान के इस मंदिर में चढ़ाए गए 23 करोड़, जानिए पूरी कहानी!

Sanwariya Seth Pictures | Download Free Images on Unsplash

चढ़ावे की गिनती में आस्था की नई ऊंचाईयां!

श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भक्ति एक बार फिर देखने को मिली, जब मासिक दानपात्र खोला गया। 28 जनवरी, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मंदिर प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर मंडल अध्यक्ष और सदस्यों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया शुरू हुई। पहले चरण की गिनती में ही 8 करोड़ 8 लाख रुपए प्राप्त हुए, जो भक्तों की गहरी आस्था को दर्शाता है।

हालांकि, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या होने के कारण गिनती रोक दी गई। लेकिन जब 30 जनवरी को दूसरे चरण की गिनती शुरू हुई, तो 4 करोड़ 54 लाख 5 हजार रुपए और जुड़े। इसके बाद 31 जनवरी को तीसरे चरण में 3 करोड़ 70 लाख रुपए निकले। चार चरणों की गिनती के बाद दान की कुल राशि 16 करोड़ 32 लाख 5 हजार रुपए तक पहुंच गई।

Sawariya seth temple

सोने-चांदी की बरसात!

गिनती का पाँचवाँ और अंतिम चरण और भी रोमांचक रहा! भेंटकक्ष, कार्यालय और ऑनलाइन दान को जोड़ने पर 5 करोड़ 92 लाख 53 हजार 417 रुपए और प्राप्त हुए। कुल मिलाकर, इस बार दान की राशि 22.92 करोड़ रुपए पहुंच गई। लेकिन असली चौंकाने वाला आंकड़ा सोना-चांदी के चढ़ावे का था…665 ग्राम सोना और 133 किलो 654 ग्राम चांदी मंदिर को भेंट स्वरूप प्राप्त हुई!

चढ़ावे का हर माह बढ़ता कारवां

पिछले महीने 23 करोड़ रुपए की दानराशि प्राप्त हुई थी, जो दर्शाता है कि श्रद्धालुओं की भक्ति और मंदिर के प्रति उनकी आस्था लगातार बढ़ रही है। मंदिर प्रशासन इस अपार दानराशि का उपयोग मंदिर विकास, धार्मिक सेवा कार्यों और समाजसेवा के लिए करने की योजना बना रहा है।

श्री सांवलिया सेठ की महिमा दिनोंदिन बढ़ रही है, और भक्तों की यह अटूट श्रद्धा यही संकेत देती है कि आस्था और सेवा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा!

यह भी पढ़ें: 

भारत के 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिर: जहां हर भक्त की मनोकामनाएं होती हैं पूरी, मिले विघ्नहर्ता गणपति का आशीर्वाद!

Bodh Saurabh

Bodh Saurabh, a journalist from Jaipur, began his career in print media, working with Dainik Bhaskar, Rajasthan Patrika, and Khaas Khabar.com. With a deep understanding of culture and politics, he focuses on stories related to religion, education, art, and entertainment, aiming to inspire positive change through impactful reporting.

Related Posts

सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं ब्रह्माकुमारीज, जयपुर में मिला सम्मान रत्न अवॉर्ड

BK Jaipur:…

होली हमें याद दिलाती है कि नफरत जलाकर प्रेम का रंग धारण करना ही असली उत्सव है-पदमा दीदी

Rajyog Meditation:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *