Rajasthan News: हिंदू मंदिर के सामने मयखाना? जयपुरवासियों ने किया विरोध, प्रशासन से दुकान हटाने की मांग

Rajasthan News:  जयपुर के सरदार पटेल मार्ग स्थित पटेल कॉलोनी में उस समय आक्रोश फैल गया जब कॉलोनी के चिट्टीवाले हनुमान मंदिर के ठीक सामने एक शराब दुकान खोल दी गई। गुरुवार सुबह कॉलोनीवासियों ने इसका जोरदार विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया। कॉलोनी की महिलाओं ने भजन-कीर्तन के जरिए अपनी नाराजगी जताई, वहीं बुजुर्गों और बच्चों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।

पटेल कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष गोपीनाथ शर्मा ने बताया कि यह कॉलोनी वर्षों पुरानी है और पूरी तरह आवासीय क्षेत्र है। “मंदिर की पवित्रता और कॉलोनी की शांति को शराब दुकान से ठेस पहुंची है,” उन्होंने कहा। उपाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने कहा, “मंदिर में रोज सुबह-शाम पूजा होती है। शराब दुकान के कारण अब महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।”

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, पुलिस ने की अस्थायी कार्रवाई

प्रदर्शनकारियों ने आबकारी आयुक्त, पुलिस कमिश्नर और विधायकपुरी थानाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। बुधवार को विरोध के बाद पुलिस ने दुकान को बंद तो करवा दिया, लेकिन दोबारा न खुलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

200 मीटर में सरकारी स्कूल, कार्यालय और मंदिर

समिति सदस्य किशोर कुमार शर्मा ने बताया कि शराब दुकान के 200 मीटर के दायरे में मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय, गर्वनमेंट प्रेस और एक सरकारी स्कूल भी है। “ऐसे स्थान पर शराब दुकान होना क्षेत्र के सामाजिक और नैतिक वातावरण के लिए खतरा है,” उन्होंने कहा। क्षेत्रीय विधायक गोपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे प्रशासन से बात करेंगे। प्रदर्शन में कमला शर्मा, शांति देवी, शीला शर्मा, राजकुमार बागड़ा, अनिल बागड़ा, अजीत शर्मा, राघवेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। स्थानीय दुकानदारों ने भी दुकानें बंद रखकर समर्थन जताया। अब देखना यह है कि धार्मिक और सामाजिक भावनाओं के इस विरोध के सामने प्रशासन कितना जल्दी और कैसा निर्णय लेता है। ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: सड़क पर मौतें तय? गंगवाल पार्क रोड की हालत देख डर जाएं आप, प्रशासन लापता है!

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

नहरों में पानी नहीं, तो रेल की रफ्तार रोक दी! किसानों के आंदोलन से थमा दिल्ली-मुंबई रूट

Farmers Protest:…

सेना की वर्दी में ऐसा क्या बदल गया कि देशभर में शुरू हो गई चर्चा? जानिए Army Uniform 2026 का पूरा सच

Army Uniform…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *