Rajasthan News: गुरु पुर्णिमा पर कला एवं शिक्षा के क्षेत्र में उतकृष्ठ कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Rajasthan News: श्रीमन्नारायण परिवार द्वारा वार्षिक गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन गुरुवार को बी-1, कृष्णा नगर द्वितीय, लाल कोठी, जयपुर में आयोजित किया गया। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर गुरुदेव इंद्रमणि महाराज और गुरुमाता राधा देवी के सान्निध्य में धार्मिक आयोजन, भक्ति संगीत, और समाजोपयोगी संकल्प (जैसे कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन और वृक्षारोपण) को समर्पित शपथ दिलाई गई।

सम्मान समारोह – समाज के रत्नों को मिला गौरव

डॉ. अश्विन एम. दलवी को उनके उत्कृष्ट कला योगदान, कठिन साधना और अध्यापन में असाधारण योगदान के लिए “दादागुरुदेव आचार्य श्री श्यामसुंदराचार्य महाराज पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में शोध और शिक्षा में गहन योगदान देने वाली विदुषी महिला डा अम्ला बत्रा वैज्ञानिक को “गुरुमाता अम्मा राधा देवी पुरस्कार” से सम्मानित किया।

गुरुदेव इंद्रमणि महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आत्मबोध और समाज-जागरण का पर्व है। यह आयोजन गुरु शिष्य परंपरा को सशक्त करते हुए सामाजिक चेतना को भी जागृत करेगा।

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

  • Bodh Saurabh Web Team

    Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

    Related Posts

    नहरों में पानी नहीं, तो रेल की रफ्तार रोक दी! किसानों के आंदोलन से थमा दिल्ली-मुंबई रूट

    Farmers Protest:…

    सेना की वर्दी में ऐसा क्या बदल गया कि देशभर में शुरू हो गई चर्चा? जानिए Army Uniform 2026 का पूरा सच

    Army Uniform…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *