Rajasthan News: जो पकड़ता था घूसखोरों को, खुद निकला सबसे बड़ा घूसखोर, एसीबी अफसर की पोल खुली

Rajasthan News: जयपुर |राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अपने ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एडिशनल एसपी जगराम मीणा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मीणा को हिरासत में लिया गया है।
उनकी कार की तलाशी में करीब 9.5 लाख रुपए नकद बरामद हुए। (Rajasthan News)इसके बाद उनके आवास पर छापेमारी हुई, जहां से 40 लाख रुपए नकद मिलने की सूचना है। पूरी राशि को जब्त कर लिया गया।

भ्रष्टाचार की जड़ें ACB में भी?

कार्रवाई के बाद कई सवाल उठे हैं। जिस एजेंसी पर भ्रष्टाचार मिटाने की जिम्मेदारी है, वही विभाग लगातार अपने ही अधिकारियों की करतूतों से घिर रहा है। एक महीने पहले भी ACB के एडिशनल एसपी पर गिरफ्तारी की गाज गिरी थी।

 शौक भी चर्चा में, मिनी बार मिला

छापेमारी के दौरान जगराम मीणा के घर एक मिनी बार और महंगी शराब का संग्रह मिला। उनके शौक और ऐशो-आराम की जीवनशैली अब चर्चा में है।

 उगाही और धमकी के गंभीर आरोप

प्रारंभिक जांच में मीणा पर पुलिस और अन्य विभागों से वसूली करने, फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी देकर उगाही करने के आरोप हैं। ACB की अलग-अलग टीमें उनकी संपत्तियों और लेनदेन की छानबीन कर रही हैं।

 जनता का भरोसा बड़ा सवाल

ACB सूत्रों के अनुसार, जगराम मीणा पर जल्द ही बड़ा एक्शन हो सकता है। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार निरोधक महकमे में भी सुधार की सख्त जरूरत है।

ACB कार्रवाई की आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.bodhsaurabh.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

घर में अकेली महिला, मिलने पहुंचा युवक… कुछ देर बाद प्राइवेट पार्ट पर चोट के साथ पहुंचा अस्पताल

Jaipur Crime…

फर्जी ईमेल, फर्जी सर्टिफिकेट और सरकारी नौकरी का खेल! SOG ने खोली पूरी साजिश

SOG Rajasthan:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *