Rajasthan Lab Technician Grade Pay 4200: अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ निदेशालय एवं चिकित्सा शिक्षा संयुक्त मंच के प्रदेश संयोजक बजरंग कुमार सोनी ने सचिवालय में चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री अम्बरीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान लैब टेक्नीशियन संवर्ग की प्रमुख मांगों—ग्रेड पे 4200, पदनाम संशोधन की (Rajasthan Lab Technician Grade Pay 4200) अधिसूचना तथा स्टाफिंग पैटर्न में संशोधन को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ओपीडी के बाद एक घंटे अतिरिक्त सैंपल संग्रहण पर भी चर्चा
मुलाकात के दौरान सोनी ने सचिव महोदय को यह भी अवगत कराया कि मेडिकल कॉलेज और संलग्न अस्पतालों में ओपीडी समय के पश्चात एक घंटे अतिरिक्त सैंपल संग्रहण के आदेश दिए गए थे। ऐसे में संवर्ग के पदों में वृद्धि अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने की मांग की गई।
दिनांक 6 जून 2025 को वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन से तकनीकी सहायक के पद पर पदोन्नति हेतु 104 कार्मिकों की सूची जारी की गई है। इन कार्मिकों को 7 दिवस में ACR, अचल संपत्ति विवरण एवं संतान संबंधी शपथ पत्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
ऑनलाइन ACR पर उठे सवाल, निदेशक से की शिकायत
इस संबंध में श्रीमान निदेशक, अराजपत्रित चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान से मुलाकात कर विरोध दर्ज करवाया गया। संघ का तर्क है कि 2021-22 से ACR प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है, ऐसे में 104 कार्मिकों की ACR बकाया कैसे हो सकती है, यह एक गंभीर प्रश्न है।
निदेशक महोदय द्वारा जिम्मेदार क्लर्क को बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिन कार्मिकों के दस्तावेज़ ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं, वे किसी भी हालत में पदोन्नति से वंचित नहीं रहने चाहिए।
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ICU में! भीख और कर्ज ने बना दिया कंगाल, सर्वे ने खोली पोल!
https://bodhsaurabh.com/makar-sankranti-2025-sun-transit-in-pushya-nakshatra-lucky-zodiac-signs/


















































