गणतंत्र दिवस पर प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ऐसा क्या हुआ कि हर कोई भावुक हो गया

Jaipur news: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अर्जुन नगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक गरिमामय और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। बच्चों और उपस्थित जनसमूह में विशेष (Jaipur news)उत्साह देखने को मिला।

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। नृत्य, देशभक्ति से ओतप्रोत अभिनय और भावपूर्ण संदेशों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के दौरान दो बहनों द्वारा प्रस्तुत किया गया देशभक्ति गीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया

कार्यक्रम में भावना दीदी ने अपने प्रेरक संबोधन में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक और संवैधानिक महत्व को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अपनाकर स्वयं को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया, जो हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

ब्रहमाकुमारीज की स्थापना पर प्रकाश

भावना दीदी ने वर्ष 1950 में माउंट आबू में ब्रहमाकुमारीज संस्था की भारत में स्थापना के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह संस्था आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों और विश्व शांति के संदेश को फैलाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का समापन देश, समाज और आत्मिक मूल्यों के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ। आयोजन ने बच्चों और उपस्थित जनों में देशभक्ति के साथ-साथ सकारात्मक सोच और नैतिक जीवन जीने की प्रेरणा दी।

अपडेट्स के लिए जुड़े  रहें  www.bodhsaurabh.com 

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

Jaipur Event भजन और काउंसलिंग से बदली जिंदगी, अनोखी पहल ने जीता दिल

Jaipur News:…

सवाई माधोपुर में महासंघ की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार का ऐलान, मई में होगा सम्मेलन

Sawai Madhopur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *