PM Modi Rising Rajasthan: राजस्थान, जहां की रेत भी अपने गर्भ में संभावनाओं के अनमोल मोती छिपाए रखती है, आज अपने विकास के एक और सुनहरे अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है। (PM Modi Rising Rajasthan)समृद्धि के आसमान में तेजी से उड़ान भर रहे म्हारे राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का शुभारंभ करेंगे।
इस ऐतिहासिक समिट में 32 देशों की भागीदारी और अब तक 30 लाख करोड़ रुपए के एमओयू पर सहमति ने प्रदेश को वैश्विक निवेश का आकर्षण केंद्र बना दिया है। यह आयोजन न केवल निवेशकों के लिए एक बड़ा मंच है, बल्कि राजस्थान के समग्र विकास और रोजगार के नए अवसरों का द्वार भी खोलेगा। ‘राइजिंग राजस्थान’ यकीनन प्रदेश की तरक्की के सपनों को हकीकत में बदलने का मील का पत्थर साबित होगा।
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राइजिंग राजस्थान समिट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी (जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर) में आयोजित राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में हिस्सा लेंगे। यह समिट प्रदेश को आर्थिक विकास की नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
प्रधानमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही इंडिया गेट से जेईसीसी तक के दोनों मार्ग बंद रहेंगे। इन रास्तों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। शाम को समिट के समापन के बाद भी यह वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
प्रधानमंत्री के काफिले के दौरान टोंक रोड पर यातायात कुछ समय के लिए रोका जाएगा। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।
एयरपोर्ट से जेईसीसी तक हुआ सुरक्षा रिहर्सल
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पुलिस ने रिहर्सल किया।
- रिहर्सल काफिला सुबह 10:45 बजे एयरपोर्ट से रवाना हुआ और मात्र 8 मिनट में जेईसीसी पहुंच गया।
- 11:30 बजे यह काफिला वापस एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।
- इस दौरान, रिहर्सल के मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात को रोका गया।
यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्गों की सलाह
पुलिस ने मार्ग परिवर्तन के तहत यात्रियों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने का अनुरोध किया है। एयरपोर्ट से लेकर जेईसीसी तक ट्रैफिक डायवर्जन की पूरी तैयारी की गई है ताकि समिट और प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान आवागमन सुचारू रखा जा सके।
ये भी पढ़ेंः


















































