कानपुर से गरजे मोदी… दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा….ऑपरेशन सिंदूर अभी बाकी है!

Pm Modi: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर शुक्रवार को ना सिर्फ विकास की योजनाओं की गवाह बनी, बल्कि देश की सुरक्षा नीति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की हुंकार भी यहीं से गूंजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) मैदान से 47,573 करोड़ रुपये की योजनाओं की(Pm Modi) सौगात दी, लेकिन असली शोस्टॉपर बना उनका कनपुरिया अंदाज़ में पाकिस्तान को दिया गया करारा जवाब।


ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की हिम्मत पस्त!

पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने आतंक के अड्डों को सैंकड़ों मील अंदर जाकर तबाह किया। उनका सीधा वार था…“जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वो किसी भ्रम में न रहे… ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है!”और फिर आया वह पल जिसने जनसभा को जोश से भर दिया…”अगर कनपुरिया अंदाज में कहूं, तो दुश्मन कहीं भी हो… हौंक दिया जाएगा!”


आतंक के खिलाफ तीन धुआंधार उसूल

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद पर भारत की नीति को तीन आसान लेकिन कठोर शब्दों में समेटा:

  1. हर आतंकी हमले का जवाब–मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। समय, तरीका, जगह हमारी सेना तय करेगी।

  2. एटम बम की गीदड़भभकी अब भारत पर असर नहीं डालती।

  3. आतंकी और आतंकी को पालने वाले—दोनों एक ही हैं। भारत अब फर्क नहीं करेगा।

इस सटीक रणनीति ने साफ कर दिया कि अब भारत रक्षात्मक नहीं, निर्णायक मोड में है।


 जब दर्द बना प्रतिशोध की चिंगारी

पीएम मोदी ने बताया कि यह कार्यक्रम पहले 24 अप्रैल को होना था, लेकिन उस दिन पहलगाम आतंकी हमले के कारण उन्हें दौरा रद्द करना पड़ा। इस हमले में कानपुर के वीर जवान शुभम द्विवेदी शहीद हो गए थे। “बेटी ऐशान्या द्विवेदी का दर्द, पीड़ा और आक्रोश—पूरा देश उस भावना को समझता है। ऑपरेशन सिंदूर उसी भावना का परिणाम है।” यह भावनात्मक हिस्सा सभा को गहराई से छू गया और देश के हर नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की एक नई लहर पैदा कर गया।


दुश्मन के घर में धमाके

प्रधानमंत्री ने गर्व से बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने अपने स्वदेशी हथियारों, खासकर ब्रह्मोस मिसाइल, की ताकत का प्रदर्शन किया। “जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके हुए। ये हमारी आत्मनिर्भरता का असर है!” दुनिया ने पहली बार देखा कि भारत अब सिर्फ रक्षा नहीं कर रहा, बल्कि सर्जिकल स्ट्राइक्स और एयरस्ट्राइक्स की क्षमता भी ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों से पूरी कर रहा है।


डिफेंस सेक्टर में चमक रहा उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी ने बताया कि कैसे यूपी अब देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब में बदलता जा रहा है। कानपुर की ऐतिहासिक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सहित सात फैक्ट्रियों को आधुनिक रक्षा कंपनियों में बदल दिया गया है। “जहां कभी परंपरागत उद्योग भागते थे, आज वहां डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनियां निवेश कर रही हैं।” डिफेंस कॉरिडोर का ज़िक्र करते हुए उन्होंने यूपी की नई औद्योगिक क्रांति की रूपरेखा भी पेश की।


 मेट्रो शहर नहीं, अब मेट्रो जैसी सुविधाएं

विकास के एजेंडे पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा: “अब जो सुविधाएं दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु में होती हैं, वो सब कानपुर में भी नजर आ रही हैं। मेट्रो इसका जीता-जागता उदाहरण है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब इरादे साफ हों, नीयत नेक हो, और नेतृत्व ठोस हो—तो कोई भी शहर पिछड़ा नहीं रह सकता।


नया भारत, नया तेवर

कानपुर की इस सभा से एक बात फिर साफ हो गई—यह नया भारत है। यह विकास भी करता है और दुश्मन को जवाब भी देता है। यह विश्व शांति की बात करता है, लेकिन जरूरत पड़े तो ट्रिगर दबाने में भी संकोच नहीं करता। और जब नेता बोले —“हौंक देंगे, चाहे जहां भी हो”,तो सिर्फ शब्द नहीं, वह एक संदेश बन जाता है — भारत अब रुकने वाला नहीं।

यह भी पढ़ें:

Mangal Chandra Yuti: किस्मत का महासंयोग! 30 मई को चंद्र-देव और मंगल मिलकर इन राशियों पर लुटाएंगे खुशियों की बारिश!

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

महंगाई का नया वार! घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, जानिए अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Inflation News:…

UN में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार! कहा- ‘खोखले दावे कश्मीर की हकीकत नहीं बदल सकते’

World News:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *