लड़की से छेड़खानी, फिर गोलियां-बम…पटना का CV रमन हॉस्टल बना जंग का मैदान, छात्रों में दहशत

Bihar Crime: पटना के सुलतानगंज थाना अंतर्गत सीवी रमन हॉस्टल में मंगलवार-बुधवार की देर रात बमबाजी और फायरिंग करने की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, लड़की से छेड़खानी के मामले के बाद यह घटना छात्रों के दो गुट के बीच हुई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बमबाजी से हॉस्टल की खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए और 2 लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सीवी रमन हॉस्टल परिसर के अंदर खड़ी कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं और दीवारों और कमरों पर गोलियों-बम के निशान पड़ गए हैं।

सुलतानगंज थाना सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के मुताबिक, पटना के कृष्ण घाट पर छेड़खानी की घटना के बाद छात्रों के गुट में बमबाजी और गोली चलाई गई, जिसमें हॉस्टल के दो लड़के को बम के स्प्लेंडर लगे हैं, (Bihar Crime)जिनका पटना मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है। साथ ही साथ हॉस्टल परिसर में खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। दो बम हॉस्टल पर चलाए गए हैं और गोलियां भी चलाई गई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जैक्सन हॉस्टल के छात्रों पर आरोप

बताया जा रहा है कि इस घटना को जैक्सन हॉस्टल के छात्रों द्वारा अंजाम दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार जैक्सन हॉस्टल के छात्रों ने हॉस्टल परिसर में चार देसी बम फोड़े और कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बमबाजी के दौरान सीवी रमन हॉस्टल में खड़ी कई बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दीवारों और कमरों में बम व गोलियों के स्पष्ट निशान मिले हैं।

छात्रा से छेड़खानी पर हुआ था विवाद

इस पूरी घटना में दो छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट के पास जैक्सन हॉस्टल के छात्रों द्वारा एक छात्रा से छेड़खानी की गई थी। विरोध करने पर छात्रों के बीच विवाद बढ़ा, जिसके बाद मंगलवार की देर रात जैक्सन हॉस्टल के छात्रों ने सीवी रमन हॉस्टल पर हमला कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। एएसपी पटना सिटी, सुल्तानगंज व पीरबहोर थाने की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण में जुट गई है। फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल की टीम भी बुला ली गई है। जैक्सन हॉस्टल में पुलिस की छापेमारी जारी है और कई छात्रों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंद कर दिया है। स्थितीअभी नियंत्रण में है।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

रिश्ते, भरोसे और खौफनाक आरोपों की कहानी! केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Agarwal…

1975 का डर आज भी जिंदा? जानिए अगर अब कोई सरकार इमरजेंसी लगाए तो संविधान क्या कहता है

44th Constitutional…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *