लोकसभा में गरजे नेता! पहलगाम हमला, पाकिस्तान पर वार और ट्रम्प के सीजफायर दावे पर बहस

Operation Sindoor: मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही संसद में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार से जवाब मांगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में सीधे सवाल उठाते हुए कहा कि पहलगाम में इंटेलिजेंस फेलियर क्यों हुआ? और आतंकी अब तक क्यों नहीं पकड़े गए?

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सदन में स्पष्ट किया कि(Operation Sindoor) सरकार इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्नकाल के बाद चर्चा होगी। उन्होंने विपक्ष से कहा कि पहले ही दिन हंगामा करना संसदीय परंपरा के अनुकूल नहीं है।

INDIA गठबंधन का वार-पलटवार प्लान

I.N.D.I.A. गठबंधन ने सरकार को घेरने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प के सीजफायर दावे, भारत-पाक तनाव, बिहार वोटर लिस्ट गड़बड़ी जैसे मुद्दों की पूरी लिस्ट तैयार कर ली है। विपक्ष सरकार से सवाल करेगा कि ट्रम्प बार-बार क्यों कह रहे हैं कि युद्ध उन्होंने रुकवाया?

पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा कि भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर को सेना ने महज 22 मिनट में सफलतापूर्वक पूरा किया और यह देश की रणनीतिक क्षमता और सेना के पराक्रम का परिचायक है।

 

अपडेट्स के लिए जुड़े रहें  www.bodhsaurabh.com

 संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

संसद में बड़ा बदलाव तय! महिला आरक्षण संशोधन बिल से 2029 तक नया राजनीतिक समीकरण बन सकता

women reservation:…

बड़ा बदलाव आने वाला! दिल्ली-देहरादून 2.5 घंटे, 14 अप्रैल को एक्सप्रेसवे से बदलेगा सफर पूरी तरह

 India expressway…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *