Rajasthan: पाली में रिश्वत लेते हुए कॉन्स्टेबल धरा गया! 10 हजार में ‘न्याय’ का सौदा?

Pali police bribe scandal: पाली जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खिंवाड़ा थाने के कोट सोलंकियान(Pali police bribe scandal) चौकी में तैनात एक कांस्टेबल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है, खासकर तब जब रिश्वत का यह सौदा केवल एक भैंस के मारने के आरोप से जुड़े मामूली विवाद पर किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी ने एसीबी पाली प्रथम में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि उसकी भैंस खेत में मरी पाई गई थी। इस मामले में कार्रवाई नहीं करने के बदले कांस्टेबल कानाराम मीणा ने 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। परेशान परिवादी ने आखिरकार एसीबी की मदद लेने का फैसला किया, और इसके बाद मंगलवार को एसीबी ने जाल बिछाकर कांस्टेबल को 10 हजार रुपये की पहली किश्त लेते हुए धर दबोचा।

शिकायत का सत्यापन और कार्रवाई

जैसे ही एसीबी पाली प्रथम इकाई के पास यह शिकायत पहुंची, एएसपी धर्मेंद्र डूकिया के नेतृत्व में टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान शिकायत को सही पाया गया, जिसमें यह भी सामने आया कि आरोपी कांस्टेबल कानाराम मीणा ने पहले ही परिवादी से 5 हजार रुपये ले लिए थे। इसके बाद मंगलवार को एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को 10 हजार रुपये रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े : 

Rajasthan: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर! जल्द शुरू होगी 48,593 पदों पर भर्ती प्रक्रिया

Bodh Saurabh

Bodh Saurabh, a journalist from Jaipur, began his career in print media, working with Dainik Bhaskar, Rajasthan Patrika, and Khaas Khabar.com. With a deep understanding of culture and politics, he focuses on stories related to religion, education, art, and entertainment, aiming to inspire positive change through impactful reporting.

Related Posts

नहरों में पानी नहीं, तो रेल की रफ्तार रोक दी! किसानों के आंदोलन से थमा दिल्ली-मुंबई रूट

Farmers Protest:…

सेना की वर्दी में ऐसा क्या बदल गया कि देशभर में शुरू हो गई चर्चा? जानिए Army Uniform 2026 का पूरा सच

Army Uniform…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *