Operation Sindoor: पाकिस्तान और भारत के बीच दशकों से चले आ रहे तनाव के बीच अब एक नया मोड़ आया है। सीजफायर लागू होने के ठीक बाद भारतीय जनता पार्टी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर जो खुलासा किया, उसने पूरे देश ही नहीं, पूरी दुनिया को चौंका दिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने जिस अंदाज़ में सेना की बहादुरी और प्रधानमंत्री मोदी की निर्णायक नेतृत्व क्षमता को प्रस्तुत किया, उसने साफ कर दिया कि यह कोई सामान्य सैन्य कार्रवाई नहीं थी…बल्कि भारत की रणनीतिक दृढ़ता और इरादों की जीत थी।
“आज भाजपा, पार्टी कार्यकर्ता और देशवासी उन वीर सैनिकों को नमन करते हैं जिनकी वजह से ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ,”—भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा। (Operation Sindoor)उन्होंने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों का बदला लेने का वादा प्रधानमंत्री मोदी ने किया था, और यह बदला दुश्मन की कल्पना से परे होगा। पात्रा ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा था ‘मिट्टी में मिला देंगे’ और ‘घुस के मारेंगे’ – और हमने वही किया।”
घुस कर मारा और मिट्टी में मिला दिया’
संबित पात्रा ने कहा कि पहलगाम हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुश्मन को कल्पना से परे जवाब देने का वादा किया था। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने कहा था कि बदला ऐसा होगा कि दुश्मन सोच भी नहीं सकेगा। ‘मिट्टी में मिलाएंगे’ और ‘घुस के मारेंगे’ ….हमने वही किया। पात्रा ने बताया कि 22 अप्रैल से 7 मई तक देश भर में गुस्से और बदले की मांग थी। प्रधानमंत्री ने आदेश दिया कि आतंकी ठिकानों को पूरी तरह मलबा बना दिया जाए, और भारतीय सशस्त्र बलों ने उसी भावना के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया।
दुनिया का साथ, पाकिस्तान हुआ अलग-थलग
संबित पात्रा ने खुलासा किया कि पीएम मोदी ने लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से सीधे बात की और पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने की योजना बनाई। अमेरिका, सऊदी अरब और यूएई जैसे बड़े देशों ने भारत को पूरा समर्थन दिया। उन्होंने कहा, “सोचिए, इस्लामिक दुनिया के बड़े देश आज भारत के साथ खड़े हैं। यह भारत की कूटनीतिक विजय है।”
‘पानी और खून साथ नहीं बह सकता’
पात्रा ने बताया कि 50 सालों में पहली बार ऐसा हुआ कि भारत ने सिंधु जल संधि पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “किसी युद्ध में सिंधु नदी का पानी नहीं रोका गया था, लेकिन इस बार हमने वो भी कर दिखाया।” यह फैसला पाकिस्तान की आर्थिक और कृषि व्यवस्था पर सीधा प्रहार है।
अटारी-वाघा बॉर्डर बंद, व्यापार खत्म
भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया है और पाकिस्तान से सभी प्रकार का व्यापार समाप्त कर दिया गया है। इसका सीधा असर पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
परमाणु ताकत पर पहली बार पलटवार
सबसे बड़ी बात, पात्रा ने यह कही कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि भारत ने किसी परमाणु संपन्न राष्ट्र पर सीधा सैन्य पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को कभी अंदाजा नहीं था कि हम पंजाब तक पहुंच जाएंगे और उसके आतंकी ठिकानों को नष्ट कर देंगे। ऑपरेशन सिंदूर ने बता दिया….हमारे लिए कुछ भी दूर नहीं।
यह भी पढ़ें:
भारत का नूर खान एयरबेस पर हमला! शहबाज घबराए, अमेरिका को किया फोन, बड़ा खुलासा


















































