जयपुर में वैज्ञानिक धर्म कार्यशाला… आचार्य पाटोदिया ने विद्यार्थियों को सफलता का असली फार्मूला सिखाया

Rajasthan News: जयपुर के आदर्श विद्या मंदिर, झोटवाड़ा में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “वैज्ञानिक तरीके से धर्म को जीवन में अपनाकर उन्नति के पथ पर बढ़ना”। इस कार्यशाला में मीरा चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के संस्थापक आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया (Rajasthan News) ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

जीवन में विज्ञान और धर्म का समन्वय

आचार्य पाटोदिया  ने विद्यार्थियों को बताया कि जीवन के हर क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों को वैज्ञानिक तरीके से करने से उन्नति के पथ पर तेज़ी से बढ़ा जा सकता है। उन्होंने समझाया कि हमारे जीवन के हर पहलू का एक फार्मूला होता है, और यदि हम उसे पहचान लें तो सफलता हमारे कदम चूमेगी।

आदर और सम्मान की सीख

पाटोदिया जी ने छात्रों को यह भी सिखाया कि माता-पिता, गुरुजन और बड़ों का आदर करना, उनका सम्मान करना और ईमानदारी के साथ कार्य करना सफलता की कुंजी है। उन्होंने बताया कि इन मूल्यों को अपनाकर ही विद्यार्थी जीवन में मंजिल तक पहुंच सकते हैं।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को धार्मिक और नैतिक मूल्यों के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अपने जीवन में उन्नति के पथ को अपनाने की प्रेरणा देना था। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सक्रिय भागीदारी दिखाई और अपने जीवन में इन सिद्धांतों को लागू करने का संकल्प लिया।

अपडेट्स के लिए जुड़े  रहें  www.bodhsaurabh.com 

संपर्क: editorbodhsaurabh@gmail.com

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

Jaipur Event भजन और काउंसलिंग से बदली जिंदगी, अनोखी पहल ने जीता दिल

Jaipur News:…

सवाई माधोपुर में महासंघ की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार का ऐलान, मई में होगा सम्मेलन

Sawai Madhopur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *