J P Nadda: नड्डा का जयपुर दौरा! बीजेपी में बड़े फेरबदल की आहट, क्या छिपे हैं नए राज?

J P Nadda: राज्य में संगठनात्मक फेरबदल और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गरमाई राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आ रहे हैं। नड्डा गुरुवार रात जयपुर पहुंचेंगे और शुक्रवार दोपहर 2 बजे बीजेपी कार्यालय में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। यह नड्डा का प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद पहला दौरा है, जो पार्टी के भीतर एक नई दिशा और मजबूती की ओर इशारा कर रहा है। (J P Nadda)इससे पहले वे विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जयपुर आ चुके थे, और लोकसभा चुनाव के लिए 3 अप्रेल को झालावाड़ और 8 अप्रेल को हनुमानगढ़ में भी प्रचार कर चुके थे। अब इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है, क्योंकि इस दौरान संगठनात्मक बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार पर अहम निर्णय हो सकते हैं।

संगठनात्मक मुद्दों पर होगी चर्चा

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जो अध्यक्ष बनने के बाद से पुरानी टीम के साथ काम कर रहे हैं, अब अपनी नई टीम का गठन करने की योजना बना रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी का संगठन पर्व भी चल रहा है, जिसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के पदों के लिए चुनाव होने हैं। प्रदेश में बूथ और मंडल के चुनावों की समय सीमा निकल चुकी है, लेकिन कई स्थानों पर अभी भी चुनाव नहीं हो पाए हैं। ऐसे में जेपी नड्डा की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

नड्डा की बैठक से पहले राधामोहन दास अग्रवाल की बैठक

नड्डा की बैठक से पहले प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, जिसमें पार्टी के महत्वपूर्ण संगठनात्मक मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। राधामोहन दास अग्रवाल नड्डा की बैठक में भी मौजूद रहेंगे और इन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार और योजनाओं पर चर्चा

सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश में जारी विकास योजनाओं और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में नड्डा के दौरे को अहम माना जा रहा है।

स्वामित्व योजना के तहत पट्टों का वितरण

केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत शुक्रवार को प्रदेश के 1.50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे। यह वितरण प्रदेश के पुराने 33 जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा, जिसमें लाभार्थियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

नड्डा का बीजेपी कार्यालय में कार्यक्रम

स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, जेपी नड्डा बीजेपी कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को नड्डा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

NDA Meeting: आंबेडकर पर शाह के बयान से बुरा फंसे! NDA नेताओं ने कांग्रेस के हमलों का सामना करने के लिए रणनीति बनाई

Bodh Saurabh

Bodh Saurabh, a journalist from Jaipur, began his career in print media, working with Dainik Bhaskar, Rajasthan Patrika, and Khaas Khabar.com. With a deep understanding of culture and politics, he focuses on stories related to religion, education, art, and entertainment, aiming to inspire positive change through impactful reporting.

Related Posts

संसद में बड़ा बदलाव तय! महिला आरक्षण संशोधन बिल से 2029 तक नया राजनीतिक समीकरण बन सकता

women reservation:…

CM भजनलाल शर्मा मैदान में, बीजेपी का बड़ा दांव, क्या ममता बनर्जी के गढ़ में लगने वाली है बड़ी सेंध

Bengal Politics:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *