ट्रंप की धमकी से झुके हथियार, इजराइल-ईरान ने रोकी जंग, लेकिन भरोसा अब भी कमजोर

Iran Israel War Update:तेहरान/तेल अवीव/वॉशिंगटन। 12 दिनों तक चले भीषण युद्ध के बाद आखिरकार ईरान और इजराइल ने संघर्षविराम पर सहमति जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान किया। उन्होंने इसे “शांति की दिशा में ऐतिहासिक कदम” बताते हुए कहा कि यह कदम मानवता के हित में उठाया गया है।(Iran Israel War Update)

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “ईरान की न्यूक्लियर सुविधाओं को निष्क्रिय करना और फिर युद्धविराम लाना मेरे लिए सम्मान की बात है। दोनों देश अब और युद्ध नहीं चाहते थे।”

इजराइल पर क्यों भड़के ट्रंप?

सीजफायर के बाद भी इजराइल और ईरान ने कुछ रॉकेट दागे, जिसे लेकर ट्रंप खासे नाराज नजर आए। उन्होंने इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा, “बॉम्बिंग बंद करो, अपने पायलट्स को वापस बुलाओ। सीजफायर का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

ईरान में सत्ता परिवर्तन की बात से पीछे हटे ट्रंप

नाटो समिट के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने मीडिया से कहा, “हम ईरान में शासन परिवर्तन नहीं चाहते। उनके पास बहुत सारा तेल है, वे खुद को फिर से खड़ा कर सकते हैं। अब समय है पुनर्निर्माण का, ना कि विनाश का।”  इस ऐलान के बाद वेस्ट एशिया में अस्थायी शांति की उम्मीद जगी है, लेकिन जमीन पर हालात अब भी बेहद नाजुक हैं।

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

संसद में बड़ा बदलाव तय! महिला आरक्षण संशोधन बिल से 2029 तक नया राजनीतिक समीकरण बन सकता

women reservation:…

बड़ा बदलाव आने वाला! दिल्ली-देहरादून 2.5 घंटे, 14 अप्रैल को एक्सप्रेसवे से बदलेगा सफर पूरी तरह

 India expressway…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *