राशि अनुसार योगासन: जानिए कौन सा आसन आपके भाग्य को चमकाएगा और रोगों से दिलाएगा छुटकारा!

InternationalYogaDay: योग दिवस के खास मौके पर जब पूरा देश और दुनिया 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है, तब हम आपके लिए लेकर आए हैं एक अनोखी रिपोर्ट – ज्योतिष और योग का संयोग! क्या आप जानते हैं आपकी राशि के अनुसार भी योगासन चुना जा सकता है? जी हां, जैसे ग्रह-नक्षत्र आपके स्वभाव और स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं,(InternationalYogaDay) वैसे ही सही योगासन भी आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। तो आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए कौन सा योगासन है सबसे अधिक लाभकारी –


 पहले जानें – योग क्या है?

महर्षि पतंजलि के अनुसार, “योग चित्त वृत्तियों के नियंत्रण का नाम है।” योग सिर्फ आसनों तक सीमित नहीं है, यह आठ अंगों से मिलकर बना है: यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि।


 राशि अनुसार लाभकारी योगासन:

मेष राशि (Aries)

योगासन: सूर्य नमस्कार
लाभ: ऊर्जा में वृद्धि, तेज मेटाबॉलिज़्म, शारीरिक सक्रियता

 वृषभ राशि (Taurus)

योगासन: प्राणायाम, ब्रीथिंग एक्सरसाइज़
लाभ: मानसिक शांति, फेफड़ों की क्षमता में सुधार

 मिथुन राशि (Gemini)

योगासन: सर्वांगासन, मत्स्य मुद्रा
लाभ: थायरॉइड और सांस की समस्याओं में लाभ

 कर्क राशि (Cancer)

योगासन: धनुरासन, पश्चिमोत्तानासन
लाभ: पाचन ठीक रहता है, पेट की चर्बी कम होती है

 सिंह राशि (Leo)

योगासन: दोनों समय प्राणायाम
लाभ: दिल की सेहत बेहतर होती है, आत्मबल बढ़ता है

 कन्या राशि (Virgo)

योगासन: सूर्य नमस्कार
लाभ: नसों व हड्डियों की ताकत बढ़ती है, लचीलापन आता है

 तुला राशि (Libra)

योगासन: सिद्धासन (सुबह-शाम)
लाभ: चंचल मन को नियंत्रण, फोकस बढ़ेगा

वृश्चिक राशि (Scorpio)

योगासन: ताड़ासन, भुजंगासन
लाभ: रीढ़ की मजबूती, मांसपेशियों का संतुलन

 धनु राशि (Sagittarius)

योगासन: धनुरासन, पश्चिमोत्तानासन
लाभ: पेट, जांघों और पीठ की समस्याएं दूर

 मकर राशि (Capricorn)

योगासन: प्राणायाम, नियमित टहलना
लाभ: तनाव नियंत्रण, नींद बेहतर होती है

 कुंभ राशि (Aquarius)

योगासन: प्राणायाम, ध्यान
लाभ: एकाग्रता, आत्मविश्लेषण, मानसिक शांति

 मीन राशि (Pisces)

योगासन: सूर्य नमस्कार
लाभ: संपूर्ण शरीर की ऊर्जा संतुलित, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि


“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का वास होता है।”
योग केवल व्यायाम नहीं, यह आध्यात्मिक विकास और शारीरिक स्वास्थ्य का सेतु है। आपकी राशि के अनुसार उचित योगासन करने से न सिर्फ बीमारियों से बचाव होता है बल्कि आत्मिक उन्नति भी संभव है। ✨ तो इस योग दिवस पर संकल्प लें — रोज़ योग करें, निरोग रहें!

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan News: जयपुर होटल का ‘धाकड़ वीडियो पार्ट 2’ हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा तहलका, मूक दर्शक बना सिस्टम

Bodh Saurabh Web Team

Bodh Saurabh is an experienced Indian journalist and digital media professional, with over 14 years in the news industry. He currently works as the Assistant News Editor at Bodh Saurabh Digital, a platform known for providing breaking news and videos across a range of topics, including national, regional, and sports coverage.

Related Posts

सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं ब्रह्माकुमारीज, जयपुर में मिला सम्मान रत्न अवॉर्ड

BK Jaipur:…

होली हमें याद दिलाती है कि नफरत जलाकर प्रेम का रंग धारण करना ही असली उत्सव है-पदमा दीदी

Rajyog Meditation:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *